Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनावी अखाड़े से हटे रांची से निर्दलीय प्रत्याशी मुनचुन और संदीप वर्मा

  • रांची से निर्दलीय प्रत्याशी मुनचुन राय ने नामांकन वापस लेने का किया ऐलान
  • मुनचुन ने नाम वापस लिया, संदीप को मनाया
Ranchi :  रांची सीट से ताल ठोंकने वाले बागी भाजपा नेता मुनचुन राय और संदीप वर्मा चुनावी अखाड़े से हट गये हैं. दोनों ने  अपना नामांकन वापस ले लिया है. मुनचुन राय को चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सीपी सिंह ने नामांकन वापस लेने के लिए मनाया है. वहीं सदीप वर्मा को हिमंता बिस्व सरमा और दीपक प्रकाश ने मनाया. बताते चलें कि इससे पहले कांके सीट से ताल ठोंकने वाले कमलेश राम को भी मनाया गया था.

अपनी बातों और सिद्धांतों पर आज भी कायम हूं : मुनचुन राय 

गौरतलब है कि रांची विधानसभा सीट से मुनचुन राय ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था. लेकिन उन्होंने बुधवार को मीडिया के समक्ष अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वे अपनी बातों और सिद्धांतों पर आज भी कायम हैं. लेकिन समाज के लोगों और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बार-बार नाम वापस लेने का आग्रह करने के बाद मैंने नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया है. मुनचुन राय ने बताया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान, कर्मवीर सिंह, संजय सेठ और सीपी सिंह ने उनसे बात की और पार्टी में उचित स्थान देने की बात कही. लेकिन "मुझे पद नहीं चाहिए. पार्टी ने जो आश्वासन दिया है, उसका मैं सम्मान करूंगा. कहा कि हालांकि मैं अभी तय नहीं कर पाया हूं कि मैं चुनाव प्रचार में भाग लूंगा या नहीं. भारी मन से अपना नामांकन वापस ले रहा हूं.

संजय सेठ ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर की

रांची सांसद व रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने अपने फेसबुक वॉल पर भी पोस्ट शेयर कर मुनचुन राय द्वारा नामांकन वापस लेने की बात बतायी है. उन्होंने फेसबुक में तीन फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि रांची सीट से निर्दलीय प्रत्याशी व भाजपा कार्यकर्ता मुनचुन राय जी से महानगर अध्यक्ष वरुण साहू व अन्य कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की. सभी ने उनसे राज्यहित में नामांकन वापस लेने का आग्रह किया. इस आग्रह को उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया. आज मुनचुन जी अपना नामांकन वापस ले रहे हैं. इस अवसर पर महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, गुड्डू सिंह, रवि मुंडा, जनार्दन साव, रवि सिंह, विक्की सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही