Search

 
 
 

गिरिडीह से निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध यादव ने किया नामांकन

 
Dumari (Giridih) : डुमरी प्रखंड के बेरहा सूईयाडीह पंचायत के मुखिया सुबोध यादव ने गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया. उन्होंने गुरुवार को बोकारो कलेक्ट्रेट में डीसी विजया जाधव को नामांकन पत्र सौंपा. वह दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे. उनके समर्थन में भीड़ नारेबाजी करती चल रही थी. नामांकन दाखिल करने के बाद सुबोध यादव ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के हर वर्ग के मतदाताओं का समर्थन उन्हें मिलेगा. चुनाव में यदि जीत मिली, तो युवाओं, बेरोजगारों, मजदूरों, किसानों, शोषितों, वंचितों की आवाज संसद में उठाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही