Search

 
 
 

गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दलीय डॉ. उषा सिंह ने किया नामांकन

 
Bokaro : गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र से मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर डॉ. उषा सिंह ने नामांकन दाखिल किया. उन्होंने बोकारो कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव को नामांकन पत्र सौंपा. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें सुशासन दल का समर्थन प्राप्त है. गिरीडीह लोकसभा सभा क्षेत्र में सीसीएल, बीसीसीएल व तीन थर्मल पावर प्लांट होने के बाद भी यहां के युवा पलायन करने को विवश हैं. यहां के युवा दूसरे राज्यों में जाकर रोजी रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता बंद पड़ी खदानों को दोबारा चालू करवाकर युवाओं को यहीं रोजगार उपलब्ध कराना है. उच्च  शिक्षण संस्थान, मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने व स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का भी वादा किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही