Ranchi: पूर्ववर्ती रघुवर सरकार में मंत्री रहे जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय जनता दल (यू) में शामिल हो गए हैं. रविवार को दिल्ली में एक संक्षिप्त मिलन समारोह में उन्होंने पार्टी का दामन थामा. जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें अपने दिल्ली स्थित आवास पर सदस्यता दिलाई. इसकी जानकारी खुद सरयू राय ने अपने एक्स हैंडल के जरिए दी है. उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनका पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है. इधर जदयू ने कहा है कि मुझे विश्वास है सरयू राय जी के आने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी. इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री एवं जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, राज्यसभा सांसद सह जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, विधान पार्षद संजय गांधी, प्रदेश महासचिव मनीष कुमार आदि मौजूद थे. इधर पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राय को प्रदेश जदयू की कमान मिल सकती है. फिलहाल राज्यसभा सांसद खीरू महतो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. बता दें कुछ दिनों पहले ही शुभम संदेश ने खबर छाप संभावना व्यक्त की थी कि सरयू राय जल्द ही जदयू में शामिल होंगे. शुभम संदेश की खबर सही निकली. उस दौरान सरयू राय ने भी में सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि पटना मुख्यमंत्री निवास में नीतीश कुमार के साथ भेंट हुई. झारखंड विधानसभा के आगामी चुनाव में हमारी संभावित भूमिका के बारे में संक्षिप्त परंतु फलदायक चर्चा हुई. साथ में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी. शेष चुनावी औपचारिकताओं पर जदयू नेतृत्व शीघ्र निर्णय लेगा. जिसके बाद रविवार को सरयू राय जदयू में शामिल हो गए हैं. सरयू राय पूर्व में झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वह जमशेदपुर-पूर्वी सीट से अभी निर्दलीय विधायक हैं. उन्होंने 2005 में पहली बार जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव जीता था. इसे भी पढ़ें - अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-opposition-can-say-whatever-they-want-modi-government-will-run-for-full-5-years/">अमित
शाह ने कहा, विपक्ष को जो कहना है, कहे, मोदी सरकार पूरे 5 साल चलेगी… [wpse_comments_template]
शाह ने कहा, विपक्ष को जो कहना है, कहे, मोदी सरकार पूरे 5 साल चलेगी… [wpse_comments_template]
Leave a Comment