Search

 
 
 

राज्यसभा के निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के पास 754 करोड़ की संपत्ति

रांची- राज्यसभा चुनाव 2026 के निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी है. उनके पास 754.86 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी सालाना आमदनी 35.70 करोड़ रुपये हैं. वह रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को प्रोफ़ेशनल सर्विस देते हैं.
 

Ranchi : राज्यसभा चुनाव 2026 के निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी है. उनके पास 754.86 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी सालाना आमदनी 35.70 करोड़ रुपये हैं. वह रिलायंस इंडस्ट्रीज को प्रोफेशनल सर्विस देते हैं. इसके बदले कंपनी उन्हें 24.99 करोड़ रुपये देती है. उनकी पत्नी की सालाना आमदनी 4.09 करोड़ रुपये है.

 

नाथवानी की पत्नी की सालाना आमदनी JMM के प्रत्याशी वैद्यनाथ राम की कुल संपत्ति से थोड़ी ही कम है. शपथ पत्र में दिये गये ब्योरे के अनुसार वैद्यानाथ राम की कुल संपत्ति 4.56 करोड़ रुपये है. कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के पास कुल 1.91 करोड़ की संपत्ति है.

 

यानी राज्यसभा चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी करोड़पति है. नाथवानी की जितनी सालाना आमदनी है उतनी किसी प्रत्याशी की कुल संपत्ति नहीं है. नाथवानी की सालाना आमदनी अन्य प्रत्याशियों की कुल संपत्ति से कई गुना अधिक है. किसी भी प्रत्यशी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.


कांग्रेस प्रत्याशी का ब्योरा

नाम  प्रणव झा
उम्र  53 साल
शिक्षा   LLB
पेशा  वकालत
आपराधिक मामले  नहीं है
सालाना आमदनी 11.93 लाख
चल संपत्ति 95.57 लाख
अचल संपत्ति  96.00 लाख 
कुल संपत्ति  1.91 करोड़



JMM के प्रत्याशी का ब्योरा

नाम वैद्यनाथ राम
उम्र  61
शिक्षा BA
पेशा   कृषि, समाज सेवा
आपराधिक मामले  नहीं है
सालाना आमदनी  15.52 लाख
चल संपत्ति  2.52 करोड़
अचल संपत्ति 2.04 करोड़
कुल संपत्ति  4.56 करोड़


 
निर्दलीय प्रत्याशी का ब्योरा

नाम  नाथवानी परिमल
उम्र  70 साल
शिक्षा  Doctorate in Management
पेशा  रिलायंस इंडस्ट्रीज को प्रोफेशनल सर्विस, कृषि आदि
आपराधिक मामले नहीं है
सालाना आमदनी  35.70 करोड़
पत्नी की सालाना आमदनी 4.09 करोड़
चल संपत्ति  396.18 करोड़
अचल संपत्ति 358.68 करोड़
कुल संपत्ति 754.86 करोड़



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही