Search

परिवारवाद वाले लोग हैं इंडी गठबंधन वाले, चुनाव में करारा जवाब देना है : भजनलाल शर्मा

  • संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने की किसी में ताकत नहीं है : भजनलाल शर्मा
  • राजस्थान के सीएम ने किया एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में सभा को संबोधित
Hazaribagh: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि चुनाव आने पर कांग्रेस के लोग आते हैं, झूठ और लूट की कहानी कहते हैं. अफवाह फैलाने का काम करते हैं, क्योंकि इन लोगों ने सबसे ज्यादा समय तक देश और प्रदेश में राज किया है. उन्होंने कभी गरीब, किसानों, गांव की परवाह नहीं की. एक बार चुनाव जीत जाते हैं उसके बाद दोबारा क्षेत्र में नहीं जाते हैं. वे झूठ का सहारा ले रहे हैं. कह रहे हैं कि एनडीए सरकार बनने पर संविधान बदल देंगे. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने साफ-साफ कहा है कि संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने की किसी की ताकत नहीं है. भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी घोषणापत्र उठाकर देख लें. उसने अब तक अपने घोषणापत्र में की गई घोषणाओं को कितना लागू किया है. कांग्रेस सिर्फ घोषणा करती है. यह परिवारवाद के लोग हैं. इनको जनता से कोई लेना-देना नहीं है. मुल्क के मालिक को इन्होंने रोड पर लाकर छोड़ दिया है. भ्रष्टाचारियों को शासन सौंपने का काम किया है. वर्ष 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है. भ्रष्टाचार और नक्सलवाद से मुक्ति का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है.

इंडी गठबंधन वालों से सावधान रहें : बाबूलाल मरांडी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल दल झारखंड के विरोधी रहे हैं. कांग्रेस ने कभी झारखंड के लोगों के मान-सम्मान की रक्षा नहीं की. झारखंड आंदोलन को खरीदने का काम किया. झारखंड सरकार लुटेरों की सरकार है. इसमें शामिल दल विकास विरोधी हैं. ये अपने परिवार और पैसे के लिए काम करते हैं. इंडी गठबंधन के लोग गैरकानूनी काम करते हैं. इन लुटेरों से जनता को सावधान रहना होगा. हम सभी को एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है.

वंशवाद और परिवारवाद का अंतिम चुनाव : अमर बाउरी 

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में देश का कायाकल्प करके दिखाया है. पीएम ने जो 10 साल में किया कांग्रेस और उसके साथी दल उसे 65 साल में भी नहीं कर पाए. झारखंड में कांग्रेस और गठबंधन की सरकार ने लोगों को लूटने का काम किया है. इंडी गठबंधन के लोग वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को मजबूत करने के लिए मैदान में खड़े हैं. 2024 का चुनाव वंशवाद और परिवारवाद का अंतिम चुनाव होने वाला है.

जो प्रभु राम का नहीं वो किसी का नहीं : मनीष जायसवाल

मनीष जायसवाल ने कहा कि भारत पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री देख रहा है, जिनके मस्तक पर त्रिकुंड होता है और गले में रुद्राक्ष की माला होती है. इसी कारण भारत का चौतरफा विकास हो रहा है. इंडी गठबंधन का एक भी नेता प्रभु राम का दर्शन करने आज तक अयोध्या नहीं गया. जनता वोट देने से पहले याद रखेंगे कि जो प्रभु राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं. इसे भी पढ़ें : 30">https://lagatar.in/till-april-30-41-cases-code-conduct-violation-were-registered-in-jharkhand-hazaribagh-and-ranchi-on-top/">30

अप्रैल तक झारखंड में आचार संहिता उल्लंघन के 41 मामले दर्ज, हजारीबाग व रांची टॉप पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//