- जनजातीय समाज का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता में कभी रहा ही नहीं
- बुंडू में एनडीए की बैठक आयोजित, कई लोगों ने थामा आजसू का दामन
गुनाह की सजा लोकतंत्र की अदालत में मिलेगी
सुदेश ने कहा कि गुनाह की सजा लोकतंत्र की अदालत में मिलेगी. साढ़े चार साल के कार्यकाल में सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है. इन्होंने अपने कारनामों से राज्य का नाम पूरे देश में बदनाम किया है. नीति, नियोजन का वादा कर सत्ता में आने वाले लोग खान संपदा को लूटने में मग्न हैं. जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए हम आपसी समन्वय और साझेदारी के साथ खूंटी समेत राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे.कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आर्शीवाद से लिखी जाएगी जीत की पटकथा : अर्जुन
केंद्रीय मंत्री सह एनडीए के खूंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा कि एनडीए का हरेक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को फिर से एकबार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मेहनत कर रहा है. इस परिश्रम का सुखद परिणाम चार जून को देखने को मिलेगा. कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से जीत की पटकथा लिखी जाएगी. खूंटी की जनता देश में सुशासन और दूरगामी लक्ष्य रखने वाली सरकार बनाने के लिए अपना मतदान हमारे पक्ष में अवश्य करेगी. मौके पर केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहें.इन्होंने ली सदस्यता
चरण उरांव, कारण उरांव, भकतु उरांव, अशोक दास, पुरनु मुंडा, जितेन उरांव, अजीत मुंडा, दिलीप यादव, मुकेश उरांव, शालित उरांव, समीर उरांव, विष्णु उरांव, मुकेश उरांव, लालू उरांव, मुनिश उरांव, लखिन्द्र उरांव, अजीत उरांव, दीपक उरांव, पिंकी कुमारी, पूजा देवी, सनोका देवी, पुष्पा देवी, सुपति देवी, कोकिला देवी, विशोला देवी (अड़की), विशोला देवी (बुंडू), कुसुम देवी, बसंती कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रदीप महतो समेत अन्य कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/minister-alamgir-alams-ps-and-assistant-jahangir-arrested-by-ed/">मंत्रीआलमगीर आलम के पीएस और सहायक जहांगीर को ईडी ने किया गिरफ्तार, दूसरे दिन भी छापेमारी जारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment