Search

इंडी गठबंधन झारखंड और विकास विरोधी, अपनी करनी से जेल में बंद हैं हेमंत : बाबूलाल मरांडी

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोहरदगा के सिसई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड विरोधी रही है. झारखंड वासियों की भी विरोधी रही है. विकास की भी विरोधी रही है. झारखंड अलग राज्य नहीं बनने दिया. उल्टे अलग राज्य की मांग करने वाले लोगों को खरीद लिया. पहले उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा को खरीदा. उसके बाद शिबू सोरेन को खरीदा. भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर झारखंड अलग राज्य का गठन किया जाएगा. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने पर उन्होंने झारखंड अलग राज्य का गठन कर दिया. भाजपा जो कहती है वह करती है.

राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया

आज झारखंड में कांग्रेस, राजद और जेएमएम की सरकार चल रही है. इन लोगों ने राज्य को सिर्फ लूटने का ही काम किया है. जितने भी खनिज हैं, यहां तक की नदी के बालू को भी नहीं छोड़ा. मरांडी ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं. वे हर बार कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी वालों ने उन्हें फंसा दिया. ईडी वालों ने हमें फंसा दिया. कल झारखंड हाइकोर्ट का निर्णय आया. झारखंड हाइकोर्ट ने साफ-साफ कह दिया कि उन्हें कोई फंसाया नहीं है. वह अपनी करनी से आज जेल में बंद हैं.

दलित विरोधी है इंडी एलायंस: अमर कुमार बाउरी

पलामू में आयोजित जनसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधान सेवक बनाने के लिए खड़े हैं. कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या सत्ता में आने के साथ ही शुरू कर दी. उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का कभी सम्मान नहीं किया. गरीब, आदिवासी, दलित और वंचितों को संविधान में उठाने की बात करने वाले बाबा साहब को भुला दिया. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सम्मान देने का काम किया. पूरे विश्व में स्थापित करने का काम किया. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों गरीबों को सिर पर छत मिला है. सत्ता में इंडी गठबंधन की सरकार आने पर झारखंड को लूट लिया. जल, जंगल, जमीन, पहाड़ और बालू की रक्षा करने का नारा देने वाली सरकार ने हर तरफ लूट मचा दिया. भ्रष्टाचारियों पर डंडा मोदी जी के नेतृत्व में चल रहा है. पूरे देश में भ्रष्टाचार रहित शासन देकर लोगों के कल्याण करने का काम किया जा रहा है. वर्तमान झारखंड सरकार दलित, आदिवासी विरोधी है. उसने एक भी दलित को मंत्री बनाने का काम नहीं किया है. सरकार ने बैजनाथ राम का वारंट निकालकर उन्हें शपथ नहीं लेने दिया. इससे बड़ा दलितों का अपमान नहीं हो सकता है. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-most-wanted-criminal-of-jharkhand-police-traveling-abroad-by-flight-picture-surfaced/">EXCLUSIVE:

झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी, विदेश में कर रहा फ्लाइट से सफर, तस्वीर आयी सामने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//