Search

इंडी गठबंधन झारखंड, विकास और देश विरोधी- बाबूलाल

गांडेय के लेद हटिया मैदान में भाजपा की जनसभा बाबूलाल ने अन्नपूर्णा और दिलीप वर्मा के लिए मांगे वोट Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के गांडेय स्थित लेद हटिया मैदान में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने जनता से कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और गांडेय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को वोट देने की अपील की. उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के लोग झारखंड और विकास विरोधी हैं. झारखंड अलग राज्य की लड़ाई देश आजाद होने के समय से चल रहा था. कांग्रेस 50-60 साल तक सत्ता में रही, लेकिन झारखंड अलग राज्य का निर्माण नहीं किया. झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन करने वालों को खरीद लिया. फिर उन्हें जेल भेज दिया, लेकिन झारखंड राज्य नहीं बनाया. भाजपा की सरकार बनने के बाद झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ. भाजपा जो करती है, वह करती है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-26-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।26 APR।।झारखंड में हो रहा लैंड जिहाद-बीजेपी।।रांची की सड़कों से हटाये गए 15 हजार बेपरमिट ऑटो।।बिहारःसिलेंडर ब्लास्ट में छह की मौत।।दूसरा चरणः मणिपुर में बंपर, यूपी में कम वोटिंग।।बांग्लादेशियों को बसा रही TMC-पीएम।।पीएम क्यों हैं घबराए से-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।

मोदी राज में देश में हो रही भारत की जय-जयकार

बाबूलाल ने कहा कि मोदी सरकार में भारत की जय-जयकार पूरी दुनिया में हो रही है. देश की जय-जयकार तभी होगी जब नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित और समृद्ध भारत बनाएंगे. प्रधानमंत्री की सोच है की हर व्यक्ति को भोजन मिलना चाहिए. बीमार होने पर उनका बेहतर इलाज होना चाहिए. कहा कि 2014 से पहले आतंकवादी हमले देश पर होते थे. तब केंद्र सरकार कभी अमेरिका जाती थी, कभी यूएनओ जाती थी. कहती थी कि हमारे यहां बम विस्फोट हो गया है. पूरी दुनिया भारत पर हंसती थी. 2014 में जब नरेंद्र मोदी की सरकार बनी, तब उन्होंने कहा कि बाहर से एक भी आतंकवादी अगर यहां हमला करेगा तो उसे घुसकर मारेंगे. जब देश में एक दो घटना हुई तब सेना के जवानों ने घुसकर मारा. इसके बाद इंडी गठबंधन के लोग इसका सबूत मांगने लगे. यह लोग देश विरोधी हैं. इसे भी पढ़ें- मनमोहन">https://lagatar.in/manmohan-singhs-statement-misrepresented-bjp-president-becomes-jhooth-propaganda-nadda-congress/">मनमोहन

सिंह के बयान को गलत तरीके से पेश किया, झूठ प्रचार नड्डा  बन गये हैं भाजपा अध्यक्ष : कांग्रेस

दिल्ली भेजना था तो कल्पना को भेजते, सरफराज से क्यों दिलाया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि लोकसभा में एनडीए की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को फिर से रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजना है. विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी दिलीप वर्मा को विजय बनाना है. दोनों ही बार कमल छाप पर वोट देना है. मरांडी ने कहा कि लोकसभा में जनता 5 साल के लिए सांसद का चुनाव करेगी. विधानसभा उपचुनाव में मात्र 5 महीने के लिए विधायक का चुनाव करेगी. विधानसभा के वर्तमान हालात के लिए झामुमो, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जिम्मेदार हैं. अपने जिसे विधायक बनाया था, उसे रिजाइन करा कर दिल्ली भेज दिया गया. दिल्ली भेजना ही था तो कल्पना सोरेन को भेज देते. 5 महीना में दो-दो बार चुनाव तो नहीं करना पड़ता, लेकिन उन लोगों की मंशा ठीक नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp