Search

 
 
 

इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिशः प्रतुल शाहदेव

 
  • 24 घंटे बाद भी नजरुल के खिलाफ पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री और झामुमो भी है खामोश
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य नजरुल इस्लाम ने विकृत मानसिकता और जिहादी सोच का परिचय दिया है. नजरुल ने पीएम नरेंद्र मोदी को जमीन के 400 फीट नीचे गाड़ने की धमकी दी है. इस बयान के सार्वजनिक होने के 24 घंटे के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. इससे साफ दिखता है कि सरकार ऐसे जिहादी तत्वों को बढ़ावा दे रही है. इससे पूर्व कोडरमा में राजद नेता ने पीएम मोदी की खोपड़ी में गोली मारने की बात कही थी. यह सीक्वेंस साफ दिखता है कि इंडी गठबंधन के नेता मोदी जी के खिलाफ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं और जनता को भड़का रहे हैं. प्रतुल मंगलवार को बीजेपी मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि यह बेहद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि झारखंड पुलिस के द्वारा अब तक नजरुल इस्लाम की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस जेहादी व्यक्ति ने तो सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के हत्या की बात कही है. लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा खामोश है.

पूरे मामले की हो उच्चस्तरीय जांच

प्रतुल ने कहा इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा से सीधा जुड़ा मामला है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अस्मिता और गौरव के प्रतीक हैं. उनकी हत्या करने की बात करके विपक्ष साफ दिखा रहा है कि उसका लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर विश्वास नहीं है. पूरे प्रदेश में राज्य सरकार अराजकता का वातावरण चाहती है. एक तरफ राजद और झामुमो के नेता मोदी जी की हत्या करने की बात कर रहे हैं. तो दूसरी तरफ आदिवासी महिला सांसद गीता कोड़ा को झामुमो के सशस्त्र समर्थकों द्वारा बंधक बनाकर रखा जाता है. प्रतुल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री के ऊपर हमला करने की बात और उनकी हत्या की बात कहना राजद्रोह की श्रेणी में आता है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/ed-raids-the-hideouts-of-jmm-leader-and-many-others-in-land-scam-case/">BREAKING

: जमीन घोटाला मामले में JMM नेता समेत कई अन्य के ठिकानों पर ईडी की रेड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही