Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व की नजर में भारत ब्राइट स्पॉट, पर कांग्रेस दावा कर रही हिंदुस्तान बर्बाद हो गया : भाजपा

NewDelhi : भारतीय जनता पार्टी ने आज रविवार को कांग्रेस पर हल्ला बोला. कहा कि विपक्षी पार्टी के महाधिवेशन(रायपुर) में उसके कई नेताओं ने दावा किया कि हिंदुस्तान बर्बाद हो गया है, जबकि पूरी दुनिया देश को एक उज्ज्वल स्थान (ब्राइट स्पॉट) मान रही है. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-its-been-52-years-i-dont-have-a-house-congressmen-are-satyagrahi/">राहुल

गांधी ने कहा, 52 साल हो गये…मेरे पास घर नहीं है… फर्क समझाया, हम कांग्रेसी सत्याग्रही हैं, भाजपा-आरएसएस वाले सत्ताग्रही

लाल चौक पर तिरंगा है तो इसका कारण है सुशासन

कश्मीर के युवाओं में तिरंगा के प्रति प्रेम पैदा करने के बारे में राहुल गांधी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार द्वारा हासिल की गयी उपलब्धियों को स्वीकार किया है. उन्होंने कहा, आज अगर कश्मीर में लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है तो इसका कारण है सुशासन...जो प्रधानमंत्री मोदी नीत सरकार ने दिया है. इसे भी पढ़ें : दक्षिणी">https://lagatar.in/dead-bodies-of-30-people-found-on-the-beach-of-southern-italy-news-of-boat-sinking/">दक्षिणी

इटली के समुद्र तट पर 30 लोगों के शव मिले, नाव डूबने की खबर 

जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा नहीं लहराता था...

उन्होंने कहा, जिस जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा नहीं लहराता था... आज अगर उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों तिरंगा दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण हैं, इसका भी राहुल गांधी जी को चिंतन करना चाहिए. बता दें कि कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहा है. पात्रा ने कहा, एक तरफ पूरा विश्व आज हिंदुस्तान को `ब्राइट स्पॉट` कहने में लगा है वहीं कांग्रेस पार्टी, `हिंदुस्तान बर्बाद हो गया है... जैसे विषयों को अपने भाषणों में स्थान दे रही है.

इवेंट मैनेजमेंट के जरिए अपना भ्रष्टाचार छिपा नहीं सकते

भाजपा प्रवक्ता ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ को लेकर भी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, आप नेता इवेंट मैनेजमेंट के जरिए अपने भ्रष्टाचार को छिपा नहीं सकते. जान लें कि राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद सिसोदिया पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंचे. पात्रा ने यह भी कहा कि आप नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गयी भाषा का स्तर बेहद निचले स्तर का था. उन्होंने कहा, यह घृणित है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही