Search

गिरिडीह से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो को मिला माकपा का समर्थन

देश से तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता : मथुरा 

Topchanchi : गिरिडीह लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को गुरुवार को सीपीआईएम (माकपा) का समर्थन मिला. मथुरा प्रसाद महतो तोपचांची प्रखंड के रामाकुंडा स्थित माकपा कार्यालय पहुंचे. वहां माकपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि मुझे माकपा का समर्थन मिला है. देश की जनता बढ़ती मंहगाई व तानाशाह सरकार के विरुद्ध इंडिया गठबंधन को वोट देगी. जनता इस बार परिवर्तन चाहती है और वोट की चोट से केंद्र की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेगी. मौके पर माकपा के धनबाद जिला सचिव मंडल के सदस्य परशुराम महतो ने कहा कि देश स्तर पर जो परिस्थिति बनी है उसे देखते हुए उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को समर्थन देगी. केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई में हम गठबंधन को पूरी ताकत से सहयोग करेंगे. देश में विभाजनकारी नीतियां लागू की जा रही हैं. इस सच्चाई को जनता तक पहुंचाना जरूरी है. यह भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-minister-alamgir-alam-for-six-days-court-gives-approval/">मंत्री

आलमगीर आलम से छह दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी, कोर्ट ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp