Search

 
 
 

कोडरमा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विनोद सिंह कल करेंगे नामांकन समेत गिरिडीह की 2 खबरें

 
Giridih : कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार  विनोद सिंह बुधवार को गिरिडीह समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, झामुमो नेत्री व गांडेय विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी कल्पना सोरेन सहित गठबंधन के सहयोगी सभी दलों के कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे. भाकपा माले ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं व समर्थकों से कार्यक्रम में शामिल होने की  अपील की है.

 गावां के बीडीओ व सीओ ने बूथों का किया निरीक्षण

Ganwa (Giridih) : लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गावां के बीडीओ महेंद्र रविदास व सीओ अविनाश रंजन लगातार प्रयास कर रहे हैं. चुनाव की तैयारियों को लेकर बीडीओ व सीओ ने मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थित कई बूथों का निरीक्षण किया. उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं  पेयजल, शौचालय, बिजली, पंखा, रैंप आदि का जायजा लिया. दोनों पदाधिकारियों ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से आगामी 20 मई को मतदान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bjp-workers-tightened-their-belts-to-ensure-chandraprakashs-victory-2-news-including//">गिरिडीह

: चंद्रप्रकाश की जीत सुनिश्चित करने भाजपाइयों ने कसी कमर समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही