National News : INDIA गठबंधन का 10 सदस्यीय प्रतिनिघिमंडल आज शुक्रवार, 9 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगा. खबर है कि विपक्षी सांसदों का यह प्रतिनिघिमंडल ECI के कामकाज, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण (SIR) मामला और मुख्य चुनाव आयुक्त(CEC) ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगा.
The opposition INDIA bloc is set to meet President Droupadi Murmu on Friday, October 9, to formally raise its concerns over the functioning of the Election Commission of India (ECI), the ongoing Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls and its demand for the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, marking a further escalation in its confrontation with the poll panel. READ MORE: https://t.co/hAj9mLBMUX
— United News of India (@uniindianews) October 8, 2026
बता दें कि INDIA गठबंधन ने 7-9 अक्टूबर के बीच मिलने का समय मांगा था. इसरे बाद राष्ट्रपति भवन ने विपक्षी गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल से मिलने पर हामी भरी. खबरों के अनुसार राष्ट्रपति सचिवालय ने विपक्ष से आग्रह किया कि उनके प्रतिनिधिमंडल में 15 सदस्यों के बजाय 10 सदस्य शामिल हों. INDIA गठबंधन यह शर्त स्वीकार कर ली.
सूत्रों के अनुसार प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजग नेता तेजस्वी यादव,बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी सहित अन्य शामिल होंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.