Ranchi : इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए समय मांगा है. इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने राष्ट्रपति के सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा गया है कि झारखंड के मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं. अत: प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए समय निर्धारित किया जाये. इसकी जानकारी खुद विनोद कुमार पांडे ने दी है.
रांची : राष्ट्रपति से मिलेगा इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधि मंडल, मांगा समय
Last Updated: Mar 07, 2024 12:00 AM (IST)