Lohardaga: झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है. यहां पर कितने दिग्गजों को जनता ने नकार दिया. बात करें लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पांचों विधानसभा सीट की, तो यहां पर एक बार फिर से इंडिया गठबंधन ने खूंटा गाड़ दिया है. इधर लोहरदगा विस सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनडीए गठबंधन प्रत्याशी नीरू शांति भगत को 34 हजार 6 सौ 70 मतों से हराया. इसी तरह बिशुनपुर विधानसभा सीट से चमरा लिंडा बड़े अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार समीर उरांव को हराकर अपने कीला को मजबूत करने का कार्य कर दिखाया. गुमला से भूषण तिर्की, सिसई से जिग्गा सुसारन होरो और मांडर से शिल्पी नेहा तिर्की ने अपनी-अपनी जीत दर्ज कर विपक्षियों को फिर से करारा जवाब देने का कार्य किया है. बता दें कि लोहरदगा विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव को बड़े अंतर से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, हाजी शकील अहमद, निशीथ जायसवाल, कुड़ू प्रखंड के उप प्रमुख ऐनुल अंसारी, झामुमो के पूर्व कुड़ू प्रखंड अध्यक्ष वारिस अंसारी, किस्को प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी, जिप सदस्य संदीप कुमार गुप्ता, कुड़ू प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर, सामुल अंसारी, विनोद सिंह खेरवार, रविंद्र कुमार सिंह, युगल उरांव, अनीश अहमद, विशाल डूंगडूंग, रौनक इकबाल, एकरामुल अंसारी, हाजी जब्बारूल अंसारी, असलम अंसारी, जफर इमाम, साकिर अंसारी, रेयाज अंसारी, अब्दुल हन्नान अंसारी, तबरेज अंसारी, मनीष कुजूर, शेख शादिक, कबीर अंसारी, राजेन्द्र यादव, कामिल तोपनो समेत पूरे लोहरदगा जिला इंडिया गठबंधन के एक-एक कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा. उल्लेखनीय है कि लोहरदगा विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव को कुल मत 01 लाख 13 हजार 507 मत प्राप्त हुए. जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनडीए गठबंधन प्रत्याशी नीरू शांति भगत को 78 हजार 837 मत से ही संतुष्ट होना पड़ा. यहां पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव आजसू पार्टी की उम्मीदवार नीरू शांति भगत को कुल 34 हजार 670 मतों से हराकर जीत दर्ज किया. वहीं लोहरदगा विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन की ओर से आजसू पार्टी की ओर से पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो और उनकी धर्मपत्नी नेहा महतो भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्य मंत्री संजय सेठ समेत कई दिग्गज लोहरदगा में प्रचार प्रसार के लिए चुनावी मैदान में कुदे थे, लेकिन लोहरदगा की जनता ने इन सभी नेताओं को सिरे से नकारते हुए इंडिया गठबंधन के पक्ष में अपना समर्थन देने का कार्य किया है.
राहुल गांधी व कल्पना सोरेन के आने से जनता में बढ़ा जोश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन के लोहरदगा आगमन होने से यहां पर मतदाताओं में काफी उमंग और उत्साह देखने के लिए मिला था. सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलने से भी इस बार काफी बदलाव आया है. राज्य की महिलाओं को मंइयां सम्मान योजना की राशि मिलना, किसानों को ऋण माफी होना, बिजली बिल माफी होना समेत ऐसे कितने कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिसका राज्य की जनता को लाभ मिलने से यह बदलाव नजर आ रहा है.
इसे भी पढ़ें - झार">https://lagatar.in/jharkhand-election-result-hemantkalpana-soren-won-by-8-thousand-votes/">झार
चुनाव परिणाम: हेमंत,कल्पना,जयराम,सुदिव्य,स्टीफन,शशि भूषण मेहता जीते,जानें कौन कहां से जीता [wpse_comments_template]
Leave a Comment