Search

 
 
 

INDIA अलायंस की बैठक, छात्रों पर लाठीचार्ज, राममंदिर चंदा चोरी पर मोदी सरकार से जवाब मांगा

इसके अलावा संसंद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने मोदी सरकार से जवाब तलब करते हुए  विरोध प्रदर्शन किया.
 

NewDelhi : आज सोमवार को संसद भवन में मानसून सत्र के दौरान मोदी सरकार को घेरने की रणनीति तय करने सहित विभिन्न मसलों पर आपसी समन्वय तालमेल के लिए INDIA गठबंधन के फ्लोर नेताओं की बैठक हुई.

 

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर लिखा, मोदी सरकार को INDIA गठबंधन को जवाब देना होगा. गृह मंत्री को संसद में आकर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन की कार्रवाई पर स्पष्टीकरण देना चाहिए.

 

 

लिखा कि प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि श्री राम मंदिर के लिए दान में दिये गये चंदे-चढ़ावे की चोरी कैसे हुई. कांग्रेस अध्यक्ष ने याद दिलाया कि ट्रस्ट प्रधानमंत्री की निगरानी में था.

 

इसके अलावा संसंद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने मोदी सरकार से जवाब तलब करते हुए  विरोध प्रदर्शन किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही