कहा- केंद्र सरकार ने पहल नहीं की, तो आगे का कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे
Ranchi : एचइसी को बचाने के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) के नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना- प्रदर्शन किया. धरना झामुमो जिलाध्यक्ष मुशताक आलम की अध्यक्षता में दिया गया. मौके पर इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय नेता भी शामिल हुए. नेताओं ने कहा कि सभी जगह गुहार लगाने के बाद आज हम सब सीधा केंद्र सरकार के पास आये हैं. केंद्र सरकार अविलंब हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है, तो कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे.
सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने की साजिश हो रही
नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार जब से बनी है, सभी सरकारी उपक्रमों को बेचने का काम कर रही है. भारतीय रेल, इंडियन एयरलाइंस, हवाई अड्डे, बंदरगाहों जैसे अनेक केंद्र सरकार के उपक्रमों को अपने मित्रों अंबानी, अडाणी के हाथों बेच चुकी है. सरकार बनते ही एशिया की सबसे बड़ी भारी अभियंत्रण उद्योग लिमिटेड को भी बेचने की साजिश रची थी, लेकिन झामुमो के आंदोलन ने उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया था. बाजपेयी सरकार से लेकर मोदी की सरकार, सभी ने झारखंड को चारागाह के रूप में उपयोग करने का काम किया है. एक बार फिर से साजिश रची जा रही है. चंद्रयान का लांचिंग पैड बनाने वाले एचईसी कर्मियों को विगत दो साल से तनख्वाह नहीं दिया जा रहा है. केंद्र सरकार के देश विरोधी, राज्य विरोधी व जन विरोधी रवैये से कंपनी के सभी कार्यादेश निरस्त हो जा रहे हैं. यह सब जानबूझ कर किया जा रहा है, ताकि कंपनी घाटे में जाये और इसे अपने मित्रों अडाणी, अंबानी को बेच सके. लेकिन केंद्र सरकार के इस मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे.
महुआ माजी, सुबोधकांत व खीरू महतो भी धरना में शामिल हुए
धरना में इंडिया गठबंधन में शामिल झामुमो से राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, आप के दिल्ली सांसद संजय सिंह, जदयू के राज्यसभा सांसद खीरू महतो, सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव अतुल अंजान, सीपीआई के झारखंड राज्य सचिव महेंद्र पाठक, केरल के पूर्व राज्यसभा सांसद पी संतोष, कांग्रेस के खिजरी विधायक राजेश कच्छप, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, जिला संयुक्त सचिव सुजीत उपाध्याय, संजय राय, परवेज आलम गुड्डू, नामकुम प्रखंड उपाध्यक्ष साहिल यादव, गोपाल पांडेय, राहुल वर्मा, जदयू के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, आरजेडी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, कांग्रेस के अनवर अंसारी, सुंदरी तिर्की, भंवर सिंह, प्रकाश, रामचंद्रन के साथ कई मजदूर यूनियन के लोग भी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें – विवादों">https://lagatar.in/ranchi-sadar-hospital-in-controversy-order-for-investigation-regarding-additional-fire-safety/">विवादों
में रांची सदर अस्पताल: अतिरिक्त फायर सेफ्टी को लेकर जांच के आदेश [wpse_comments_template]
में रांची सदर अस्पताल: अतिरिक्त फायर सेफ्टी को लेकर जांच के आदेश [wpse_comments_template]
Leave a Comment