Search

 
 
 

पटना: इंडिया गठबंधन की मांगें आपत्तिजनक हैं - केसी त्यागी

 
Patna: केंद्रीय कैबिनेट के गठन के बाद अब लोकसभा स्पीकर का चुनाव होना है. इसको लेकर खूब राजनीति हो रही है. वहीं, इस मुद्दे पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने रविवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का पद सदन का सबसे गरिमामय पद होता है. उस सीट पर सत्ताधारी पार्टी का पहला अधिकार होता है. इंडिया गठबंधन की मांगें और बयान आपत्तिजनक हैं. उस पद पर पहला अधिकार बीजेपी या एनडीए का है. हमारा मानना है कि बीजेपी एनडीए की बड़ी पार्टी है. विपक्ष ने बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है. इस पर उन्होंने कहा कि मैं पिछले 35 सालों से एनडीए में हूं. बीजेपी ने कभी किसी पार्टी को तोड़ने की कोशिश नहीं की. सरकार में टीडीपी और जेडीयू ने अहम भूमिका निभाई है. त्यागी ने कहा कि  हम एनडीए को कभी कमजोर करने की कोशिश नहीं करेंगे. बता दें कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान पर सियासत गरमा गई है. इसको लेकर खूब बयानबाजी हो रही है. उन्होंने लोकसभा स्पीकर पद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लोकसभा स्पीकर का पद जेडीयू या टीडीपी के पास होना चाहिए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश एवं राजस्थान में बीजेपी ने षड़यंत्र कर सरकार गिराई थी. इसे जेडीयू और टीडीपी को नहीं भूलना चाहिए. अब अगर बीजेपी लोकसभा स्पीकर का पद अपने पास रखती है तो टीडीपी और जेडीयू को अपने सांसदों की हॉर्स ट्रेडिंग होते देखने के लिए तैयार रहना चाहिए. इसे भी पढ़ें - भारत">https://lagatar.in/india-imported-26-1-million-tonnes-of-coal-in-april-13-increase-compared-to-2023/">भारत

ने अप्रैल में 2.61 करोड़ टन कोयले का किया आयात, 2023 के मुकाबले 13 फीसदी बढ़ा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही