Search

 
 
 

इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन आज मुंबई में, चंपाई, कल्पना और सुप्रियो भी पहुंचे

 
Ranchi : इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन आज मुंबई में हो रहा है. राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन मुंबई में होना है. इसे लेकर कांग्रेस की ओर से देश के सभी इंडिया गठबंधन के राजनीतिक दलों को न्योता भेजा गया था. झारखंड से झामुमो की ओर से खुद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी हिस्सा लेने पहुंचे हैं. ये तीनों आज ही देर शाम रांची वापस लौट जाएंगे. कांग्रेस की ओर से विधायक दल के नेता व मंत्री आलमगीर आलम, बिहार से राजद नेता और पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव समेत पूरे देश के इंडिया गठबंधन दलों के नेता शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी भी हिस्सा लेंगी. इसे भी पढ़ें -चतरा">https://lagatar.in/uproar-among-candidates-at-jpsc-civil-services-examination-center-in-chatra-alleging-leaking-of-question-paper/">चतरा

में जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का हंगामा, प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप लगाया

राहुल से सीट शेयरिंग पर फाइनल हो सकती है चर्चा

मुंबई में झामुमो और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग और प्रत्याशी चयन को लेकर राहुल गांधी से फाइनल चर्चा हो सकती है. इसके बाद कांग्रेस दिल्ली से व झामुमो रांची से अपने-अपने हिस्से की सीटों पर प्रत्याशी का एलान कर सकते हैं.

14 जनवरी को शुरू हुई थी यात्रा

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी. राहुल भारत के 15 राज्यों, 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से होते हुए मुंबई पहुंचे. यात्रा के दौरान राहुल गांधी करीब 6700 किमी का सफर तय किया. हालांकि, इस बार उन्होंने बस और पैदल दोनों तरीके से यात्रा की है. इसे भी पढ़ें -लोकसभा">https://lagatar.in/69-most-wanted-criminals-can-become-a-challenge-for-jharkhand-police-in-lok-sabha-elections/">लोकसभा

चुनाव में 69 मोस्ट वांटेड अपराधी झारखंड पुलिस के लिए बन सकते हैं चुनौती
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही