Search

 
 
 

T20 सीरीज पर भी भारत ने 3-2 से जमाया कब्जा, निर्णायक मैच में इंग्लैड को 36 रनों से हराया

 
Ahmedabad : अहमदाबाद">https://lagatar.in/it-red-ends-at-atirvir-groups-bases-documents-for-undisclosed-income-of-125-crores-found/40182/">अहमदाबाद

के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ आखिरी और निर्णायक टी-20">https://lagatar.in/maoist-sub-zonal-commander-rushed-to-hospital-to-conduct-corona-investigation/40172/">टी-20

मैच में भारत ने 36 रनों से जीत दर्ज की. इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन का टारगेट दिया. इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन ही बना पाई. भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 224 रन बनाए. यह सीरीज में किसी भी टीम का बेस्ट स्कोर रहा. यह टीम इंडिया का टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा और ओवरऑल चौथा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर 218/4  वर्ष 2007 में डरबन में बना था. इसे भी पढ़ें : उपायुक्त">https://lagatar.in/mamta-banerjee-spoke-in-haldia-narendra-modi-ruined-the-countrys-economy/40024/">उपायुक्त

ने मृतक के आश्रितों को 15-15 लाख का चेक सौंपा

कोहली और रोहित ने जड़ा पचासा

कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने फिफ्टी लगाई. विराट ने 52 बॉल पर 80 और रोहित ने 34 बॉल पर 64 रन बनाए. इनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 17 बॉल पर 32 और हार्दिक पंड्या ने 17 बॉल पर नाबाद 39 रन की पारी खेली. विराट सबसे ज्यादा 12 बार फिफ्टी से ज्यादा स्कोर बनाने वाले कप्तान बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (11 बार) को पीछे छोड़ दिया.

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. पहले ओवर में ही पहला झटका लगा. भुवनेश्वर कुमार ने जेसन रॉय को बोल्ड किया. जोस बटलर ने डेविड मलान के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 बॉल पर 130 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला. यहां भुवनेश्वर ने ही दूसरा झटका दिया. उन्होंने बटलर को हार्दिक के हाथों कैच आउट कराया. बटलर ने 34 बॉल पर 52 रन की पारी खेली. 15वें ओवर में शार्दूल ठाकुर ने 2 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को सूर्यकुमार के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद मलान को क्लीन बोल्ड किया. मलान ने 46 बॉल पर 68 रन की पारी खेली. 16वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन (1 रन) को पवेलियन भेजा. टेस्ट सिरीज में जीत दर्ज करने के बाद भारत ने टी-20 में भी सीरीज पर कब्जा जमाया. हालांकि यह सीरीज काफी रोमांचक रहा. पांच मैचों की शृंखला में पहला मैच इंग्लैंड, तो दूसरा भारत ने, फिर तीसरा इंग्लैंड ने तो चौथा मैच भारत ने जीता. इस तरह 2-2 की बराबरी पर था सीरीज. पांचवां और अंतिम मैच ही निर्णायक था. इसे भी पढ़ें : DDC">https://lagatar.in/two-lakh-plfi-militant-arrested-in-khunti-accused-of-killing-three-including-bjp-leader/40136/">DDC

ने मिड डे मिल को लेकर की बैठक, दिये निर्देश
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही