Search

 
 
 

टी-20 मैच के लिए रांची पहुंची भारतीय टीम

Ranchi News: 9 अक्टूबर को अहम मुकाबले से पहले दोनों टीमें मैदान पर पसीना बहाएंगी. खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र गुरुवार को जेएससीए स्टेडियम में होगा. यहां दोनों टीमें अपनी-अपनी रणनीति तैयार करेंगी. इसके साथ ही खिलाड़ी स्थानीय पिच और मौसम के अनुकूल ढलने का प्रयास करेंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाना है.
 
टीम इंडिया पहुंची रांची

Ranchi News: पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच के लिए भारतीय टीम रांची पहुंच चुकी हैं. खिलाड़ी बुधवार को राजधानी पहुंचे. इस दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे. क्रिकेट सितारों के यहां आते ही स्थानीय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है.

 

9 अक्टूबर को अहम मुकाबले से पहले दोनों टीमें मैदान पर पसीना बहाएंगी. खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र गुरुवार को जेएससीए स्टेडियम में होगा. यहां दोनों टीमें अपनी-अपनी रणनीति तैयार करेंगी. इसके साथ ही खिलाड़ी स्थानीय पिच और मौसम के अनुकूल ढलने का प्रयास करेंगे.

 

Uploaded Image

होटल रेडिसन ब्लू पहुंची टीम इंडिया, फोटो में बस से उतरते ईशान किशन

 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाना है. जेएससीए प्रबंधन का दावा है कि मैच को लेकर सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं. रांची के दर्शकों को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा. मैदान पर दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले की पूरी उम्मीद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही