Search

 
 
 

पलामू में बेअसर रहा भारत बंद

 
Medininagar:   केंद्र सरकार की सेना भर्ती में अग्निपथ योजना के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाया गया भारत बंद पलामू में बेअसर रहा. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर समेत प्रखंड क्षेत्र की दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं. वहीं, वाहनों का परिचालन भी सामान्य रूप से देखा गया. सरकारी और निजी कार्यालय भी खुले रहे. बंद को लेकर कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. हालांकि सुरक्षा को लेकर पलामू जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था कर रखी थी. इसे भी पढ़ें-हिमाचल">https://lagatar.in/palamu-exams-postponed-many-trains-also-cancelled/">हिमाचल

प्रदेश रोपवे में फंसे सभी पर्यटक सु‍रक्षित निकाले गये, 3 घंटे चला रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन सुबह से ही जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के छहमुहान, रेड़मा चौक समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर काफी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात थे. प्रदर्शनकारी उत्पात न करें इसे लेकर छहमुहान पर वज्र वाहन भी तैनात था. सुबह में छहमुहान, रेड़मा चौक समेत कई चौक-चौराहों पर पुलिस ने मार्च पास्ट किया. पिछली बार आहुत बंद के दौरान उपद्रवियों द्वारा डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ के मद्देनजर डालटनगंज, गढ़वा रोड, बरवाडीह रेलवे स्टेशन समेत सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर आरपीएफ और पलामू पुलिस के जवान तैनात थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-exams-postponed-many-trains-also-cancelled/">पलामू

: परीक्षाएं स्थगित, कई ट्रेनों का परिचालन भी रहा रद्द मेदिनीनगर बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो आदि जगहों पर भी पुलिस चौकस दिखी. सुरक्षा को लेकर कई जगह सीआरपीएफ की भी तैनाती की गयी थी. पलामू जिला प्रशासन ने बंद को लेकर समर्थकों को गिरफ्तार कर उन्हें बंद रखने को लेकर गांधी स्मृति नगर भवन में कैंप जेल बनाया था. साथ ही यहां विधि व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी थी.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही