Search

 
 
 

भारत ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाई, डीजीसीए ने जारी किया आदेश

 

LagatarDesk :  डायरेक्टोरेट">https://www.dgca.gov.in/digigov-portal/">डायरेक्टोरेट

जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को बढ़ाकर 31 मई कर दी है. देश में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. डीजीसीए ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. ट्वीट के अनुसार, सभी अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानों पर यह लागू नहीं होगा. डीजीसीए  की स्पेशल मंजूरी वाली फ्लाइट पहले की तरह जारी रहेंगी. इसके अलावा वंदे भारत मिशन और ट्रैवल बबल के अंतर्गत जारी विमान सेवा को इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. वहीं कुछ अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ानों को अनुमति दी जा सकती है.

23 मार्च 2020 से बंद थी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट

सरकार ने 23 मार्च 2020 को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर रोक लगाया गया था.  25 मई से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू हो गई थीं. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया था. 14 महीने तक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बंद रहें.

20 देशों ने भारत से जाने वाली फ्लाइट पर लगाया रोक

एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दस दिनों में 20 देशों ने भारत से जाने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी है. भारत से जाने वाली फ्लाइट को 14 दिनों के लिए रोक लगाया गया है.  मालदीव ने 27 अप्रैल को, कुवैत ने 24 अप्रैल को और हांगकांग ने 20 अप्रैल से सेवाएं बंद कर दी.

कई देशों ने भारत से जाने वाली फ्लाइट को बैन किया

इंग्लैंड ने भारत को रेड लिस्ट में डाल दिया है. अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा नहीं करने को लेकर एडवाइजरी जारी किया है. न्यूजीलैंड ने भारत के ट्रैवलर्स को बैन कर दिया था. UAE ने कार्गो के अलावा भारत से जाने वाली सभी फ्लाइट पर रोक का आदेश जारी किया था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही