Sports Desk : शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए अहम मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. बारिश की वजह से 8 ओवर के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया में 90 रन बनाए. जीत के लिए भारत को 91 रनों का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम ने 7.2 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली. दिनेश कार्तिक ने 2 बाल में एक छक्का और एक चौका बनाए और टीम को जीत दिला दी. जीत के साथ ही भारत ने सीरीज जीत की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी है. बारिश की वजह से मैच में देरी हुई और अब आठ-आठ ओवर्स का गेम हो रहा है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरू से ही दबाव में दिखी. दूसरे ही ओवर में उसने कैमरन ग्रीन (5) और ग्लेन मैक्सवेल (0) का विकेट गंवा दिया. ग्रीन को कोहली ने रन आउट किया, वहीं मैक्सवेल को अक्षर ने अपनी स्पिन के जाल में फंसाया. ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 50 रन के भीतर चार विकेट गिर गए थे. लेकिन मैथ्यू वेड ने तूफानी बैटिंग कर टीम को 90 रन पर पहुंचा दिया. वेड 43 रन पर नाबाद रहे.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, रोहित चमके
Last Updated: Sep 23, 2022 12:00 AM (IST)