Search

भारत ने न्‍यूजीलैंड को 6 व‍िकेट से हराया, रोमांचक रहा मैच, गेंदबाज चमके

Sports Desk : गेंदबाजों के दम पर टीम इंड‍िया ने लखनऊ में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में शानदार वापसी की. टीम इंड‍िया ने न्‍यूजीलैंड को 6 वि‍केट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंड‍िया ने न्‍यूजीलैंड की टीम को 20 ओवर में 8 व‍िकेट के नुकसान पर 99 रन पर रोक द‍िया. इस मुकाबले में सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. अर्शदीप स‍िंह को दो व‍िकेट मिले. वहीं हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा और कुलदीप यादव को एक-एक व‍िकेट म‍िला. 100 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी टीम इंड‍िया की शुरुआत भी अच्‍छी नहीं रही. वनडे सीरीज के हीरो रहे शुभमन गिल 11 रन बनाकर आउट हो गए. ईशान क‍िशन भी 19 रन बनाकर पवेल‍ियन लौट गए. राहुल त्रिपाठी भी सस्‍ते में चलते बने. त्र‍िपाठी ने 13 रन बनाए. वाश‍िंगटन सुंदर 10 रन बनाकर रन आउट हो गए. हार्दिक पंड्या और सूर्य कुमार यादव नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई. सूर्य कुमार यादव ने 31 बॉल में नाबाद 26 रनों की पारी खेली. वहीं कप्‍तान पंड्या ने 20 बॉल में नाबाद 15 रनों की पारी खेली. 100 रन के लक्ष्‍य को पाने में भी टीम इंड‍िया के पसीने छूट गए. 19.5 ओवर में टीम ने 101 रन बनाकर मैच जीता. इसे भी पढ़ें : Under-19">https://lagatar.in/under-19-womens-world-cup-india-became-champion-beat-england-by-7-wickets/">Under-19

Women’s World Cup : भारत बना चैंपि‍यन,  इंग्‍लैंड को 7 व‍िकेट से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp