Search

 
 
 

भारत पहले दक्षिण एशियाई स्कूल कॉम्बैट गेम्स के वुशु प्रतियोगिता में बना चैंपियन

 
Ranchi: भारत पहले दक्षिण एशियाई स्कूल कॉम्बैट गेम्स में वुशु प्रतियोगिता में चैंपियन बना. बांग्लादेश के ढाका में कॉम्बैट टूर्नामेंट का आयोजन किआ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में किया गया था. भारतीय वुशू संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जनाब सोहेल अहमद ने जानकारी दी कि भारत ने इस प्रतियोगिता में वुशू में 15 स्वर्ण पदक, 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीते. वहीं भारतीय स्कूली बच्चों ने ताइक्वांडो में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता. एथलेटिक और कराटे में भारत में निराशा हाथ लगी. फर्स्ट साउथ एशिया स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और श्रीलंका ने हिस्सा लिया था. भारत के शम्भु सेठ को इस प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर बनाया गए थे. इसे भी पढ़ें -गोगो-दीदी">https://lagatar.in/jmm-congress-and-rjd-are-scared-of-gogo-didi-scheme-bauri/">गोगो-दीदी

योजना से डरी हुई है झामुमो,कांग्रेस और राजदः बाउरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही