Search

 
 
 

सीनियर विमेंस T-20 चैलेंजर ट्रॉफी : इंडिया C ने इंडिया E को 6 विकेट से हराया

 
Ranchi: सीनियर विमेंस टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में शनिवार को इंडिया टीम सी और टीम ई के बीच जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. टीम ई ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 183 रन बनाए. टीम की ओर से नंदिनी कश्यप ने 65 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 94 रन बनाये. राघवी ने 47 गेंदो में चार चौकों एवं दो छक्के की मदद से 56 रन बनाए. टीम सी की गेंदबाज शरण्या गढ़वाल ने चार ओवरों में 31 रन देकर दो विकेट अर्जित किये. जवाबी पारी में टीम सी ने 19.3 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 184 रन बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज की. टीम सी की ओर बल्लेबाज मीनू मनी ने 41 गेंदो में नो चौकों एवं दो छक्के की मदद से 65 रन एवं श्वेता शेरावत ने 16 गेंदो में पांच चौकों की मदद से 23 रन बनाए. वहीं तृप्ति सिंह 21 गेंद में दो चौको एक छक्के की मदद से 30 रन, शिप्रा गिरी 15 गेंद में दो चौकों की मदद से 22 रन बनाएं. टीम ई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पी नायक ने 4 ओवरों मे 27 रन देखकर 2 विकेट अर्जित किए एवं राधा यादव और अर्चना ने एक-एक विकेट अर्जित किये. मुकाबले में टीम ई की नंदिनी कश्यप को मैन आफ द मैच का अवार्ड जेएससीए के आजीवन सदस्य निरंजन शर्मा के द्वारा दिया गया. इसे भी पढ़ें - झार">https://lagatar.in/jharkhand-election-result-hemantkalpana-soren-won-by-8-thousand-votes/">झार

चुनाव परिणाम: हेमंत,कल्पना,जयराम,सुदिव्य,स्टीफन,शशि भूषण मेहता जीते,जानें कौन कहां से जीता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही