ने बांग्लादेशी घुसपैठ कराने के आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, भेजे गये जेल
हेमंत सोरेन के काम को सराहा
डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन द्वारा किए गए कार्यों को समझ चुकी है और यह जानती है कि उनके नेतृत्व में राज्य का विकास संभव है. उन्होंने सोरेन सरकार की योजनाओं को झारखंड के नौजवानों और बेरोजगारों के लिए फायदेमंद बताया और कहा कि झारखंडी जनता हेमंत सोरेन को ही अपना नेतृत्व सौंपना चाहती है.भाजपा पर निशाना
डॉ. मनोज कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए इसे "जुमलेबाजों की पार्टी" और "झूठ बोलने वालों की पार्टी" करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड और देश की जनता अब भाजपा की नीतियों और उसके चाल-चरित्र को अच्छी तरह समझ चुकी है. उन्होंने भाजपा की रणनीतियों को ख्याली पुलाव और दिवा स्वप्न बताते हुए कहा कि झारखंड की जनता ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनादेश पहले ही दे दिया है.भविष्य की राह
डॉ. मनोज ने विश्वास जताया कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने कहा कि गठबंधन की जीत झारखंड की जनता की उम्मीदों और जरूरतों का प्रतिबिंब होगी.झारखंड की राजनीति का नया अध्याय
राष्ट्रीय जनता दल के इस दावे के साथ झारखंड की राजनीति में परिणामों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. अब देखना होगा कि जनता का समर्थन किसे मिलता है और झारखंड की बागडोर कौन संभालता है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-cold-started-increasing-gradually-mercury-dropped-to-12-4-degrees/">रांची: धीरे-धीरे बढ़ने लगी ठंड, पारा गिरकर 12.4 डिग्री पहुंचा [wpse_comments_template]
Leave a Comment