Search

अडानी समूह से जुड़े कोयला घोटाले की जांच के लिए जेपीसी गठित करेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : कांग्रेस

  New Delhi : कांग्रेस ने अडानी समूह से जुड़ी एक खबर का हवाला देते हुए आज बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा. कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के साथ ही इस तरह के आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जायेगा.   पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के तहत बड़ा कोयला घोटाला सामने आया है.                                                               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

        नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोदी के प्रिय मित्र ने कम गुणवत्ता वाले कोयले को तीन गुने दाम पर बेचकर हज़ारों करोड़ लूटे  

ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने कुछ दस्तावेजों का हवाला देते हुए एक खबर प्रकाशित की है, जिसमें कहा गया है कि अडानी समूह ने सार्वजनिक क्षेत्र के तमिलनाडु जेनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन (टीएएनजीईडीसीओ) को कम गुणवत्ता वाला कोयला कहीं अधिक कीमत पर स्वच्छ ईंधन के रूप में बेचा. राहुल गांधी ने इस खबर को लेकर एक्स पर पोस्ट किया, भाजपा सरकार में भीषण कोयला घोटाला सामने आया है. वर्षों से चल रहे इस घोटाले के जरिये मोदी जी के प्रिय मित्र अडानी ने निम्न स्तरीय कोयले को तीन गुने दाम पर बेचकर हज़ारों करोड़ रुपये लूटे हैं, जिसकी कीमत आम जनता ने बिजली का महंगा बिल भरकर अपनी जेब से चुकाई है.

चार जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार  जनता से लूटी गयी पाई-पाई का हिसाब करेगी

उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री बतायेंगे कि इस खुले भ्रष्टाचार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर (आईटी) विभाग को शांत रखने के लिए कितने टेंपो’ लगे? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, चार जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार इस महाघोटाले की जांच कर जनता से लूटी गयी पाई-पाई का हिसाब करेगी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि जैसे-जैसे इंडिया गठबंधन की चुनावी गति तेज हो रही है, मोदानी महाघोटाले के खुलासे की गति भी तेज हो गयी है.  रमेश ने आरोप लगाया कि अडानी समूह ने कम गुणवत्ता वाले कोयले बेचने से संबंधित इस अनयिमतता से 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा कमाया, जबकि आम आदमी को अत्यधिक बिजली बिल और बढ़ते वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ा.

यह प्रधानमंत्री के मित्रों का अमृत काल है, अन्य लोगों के लिए विष काल है

उन्होंने कहा, यह प्रधानमंत्री के मित्रों के बेखौफ होने का एक और उदाहरण है. ये लोग पिछले एक दशक से कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. इन लोगों ने भारतीय नागरिकों का शोषण कर खुद को समृद्ध किया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री का मित्र होने के कारण वो कुछ भी कर सकते हैं.  रमेश ने दावा किया कि वायु प्रदूषण से हर साल 20 लाख भारतीय नागरिकों की मौत होती है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और उनके करीबियों के लिए जो अमृत काल है, वह अन्य लोगों के लिए विष काल है. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के साथ ही इस तरह के मामलों की जांच के लिए जेपीसी गठित की जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//