Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने रचा इतिहास, पांच स्वर्ण के साथ 19 पदक जीते

Advertisement
Advertisement
New Delhi :  टोक्यो पैरालंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भारतीयों का दिल जीत लिया. इस बार खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है. भारत की झोली में कुल 19 पदक आये हैं. जिसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं. भारत ने अंक तालिका में 24वां स्थान हासिल किया. इसे भी पढ़ें -चिराग">https://lagatar.in/chirag-again-did-a-verbal-attack-on-cm-nitish/">चिराग

ने फिर किया सीएम नीतीश पर जुबानी हमला, JDU विधायक की हरकत पर कही ये बात

2016 में चार पदक जीते थे

भारत को एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा आठ, निशानेबाजी में पांच, बैडमिंटन में चार, टेबल टेनिस और तीरंदाजी में एक-एक मेडल जीते. भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गौर किया जाये तो पैरालंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब भारत की पदक संख्या दोहरे अंकों में पहुंची है. इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 के रियो पैरालंपिक में रहा था, जहां उसने दो  स्वर्णिम सफलता हासिल कर चार पदक जीतने का गौरव हासिल किया था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही