Search

 
 
 

रांची: फिट इंडिया साइक्लिंग का आयोजन, पूर्व ओलंपियन हुए शामिल

 
Ranchi: भारत सरकार के फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान के तहत रांची में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा फिट इंडिया साइक्लिंग का आयोजन मंगलवार की सुबह किया गया. इसके तहत साई के प्रशिक्षुओं, प्रशिक्षकों अतिथियों तथा अन्य खिलाड़ियों ने मोरहाबादी बिरसा स्टेडियम का बाहर से चक्कर लगाया और लगभग साढ़े तीन किलोमीटर की साइकिल रैली की. 1984 के हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो ने फ्लैग ऑफ किया. भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुमराय टेटे और जैप दो की कमांडेंट आईपीएस सरोजिनी लकड़ा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए साइक्लिंग में हिस्सा लिया. फिट इंडिया के तहत साई द्वारा किए गए इस आयोजन का उद्देश्य फिटनेस, पयार्वरण की सुरक्षा तथा साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का संदेश देना था. इस मौके पर साई के सहायक निदेशक करण साधवानी, सुनील कुमार, विश्वनाथ सिंह, सुरेंद्र कुमार, एसबी महापात्रा, सौभिक विश्वास, प्रभाष चंद्र झा, अजय कुकरेती आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - रूसी">https://lagatar.in/russian-nuclear-program-chief-igor-kirillov-died-in-an-explosion-ukraines-hand/">रूसी

न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत… यूक्रेन का हाथ!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही