Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

99 के फेर में फंसा ऑस्ट्रेलिया, सीरीज पर भारत का कब्जा

Advertisement
Advertisement

सूर्य कुमार ने कैमरन ग्रीन की चार गेंदों पर 4 छक्के जमाये

Indore: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर में खेला गया. ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में थी. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने सतक जड़ दिया और बड़े स्कोर की नींव रखी. वहीं सूर्य कुमार ने कैमरन ग्रीन की चार गेंदों पर 4 छक्के जमाये. भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 399 रन बनाए. इसे पढ़ें- रांची-हावड़ा">https://lagatar.in/ranchi-howrah-vande-bharat-train-was-flagged-off-by-mp-mla-and-three-news-from-silli-and-rahe/">रांची-हावड़ा

वंदे भारत ट्रेन को सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी समेत सिल्ली और राहे की तीन खबरें

विकेट संभाल नहीं पाये आट्रेलियाई बल्लेबाज

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 399 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी. लेकिन ओपनिंग जोड़ी सस्ते में निपट गई. इसके बाद 9 ओवर के खेल के बाद बारिश आ गई और फिर ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 317 रनों का रिवाइज्ड टारगेट मिला. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 217 रन ही बना सकी. भारत के लिए गेंदबाजी में अश्विन और जडेजा ने कमाल किया. दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से मात दी. इसे भी पढ़ें- गोड्डा">https://lagatar.in/godda-bodies-of-both-the-youth-were-taken-out-from-the-canal-on-the-second-day/">गोड्डा

: दोनों युवकों के शव दूसरे दिन नहर से निकाले गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही