Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत ने धर्मशाला में इंग्लैंड को किया ढेर, पारी और 64 रन से हराया, बने ये रिकॉर्ड

Advertisement
Advertisement
Sports Desk : हिमाचल के धर्मशाला में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी और पांचवें टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हार दिया. इस जीत में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का मिलाजुला योगदान रहा. पहले गेंदबाजों ने पहली पारी में इंग्लैंड को 218 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद बल्लेबाजों ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी कर मैच में भारत की पकड़ मजबूत कर दी. रोहित और गिल ने शानदार शतक जड़ा तो सरफराज और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार अर्धशतक जड़ा. अंत में कुलदीप यादव और बुमराह ने भी शानदार बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर 477 पहुंचा दिया. इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी को भी भारतीय गेंदबाजों ने 195 रन पर समेट दिया और मैच पारी और 64 रन से जीत लिया. जीत के हीरो आर अश्विन, कुलदीप यादव, रोहित शर्मा और शुभमन गिल रहे.

भारतीय टॉप ऑर्डर ने की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर ने पहली पारी में शानदार शुरुआत दी. यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय साझेदारी की. जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हुये. भारत का पहला विकेट 104 के स्कोर पर गिरा. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया. कप्तान रोहित शर्मा ने 103 और शुभमन गिल ने 110 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच 171 रनों की साझेदारी हुई. भारत की दूसरा विकेट 275 के स्कोर पर गिरा. इसके बाद सरफराज खान ने 56, देवदत्त पडिक्कल ने 65 रनों की पारी खेली. ध्रुव जुरेल और जडेजा ने 15-15 रनों की पारी खेली. कुलदीप यादव 30 और जसप्रीत बुमराह 20 रन बनाये. वहीं इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर ने 5 विकेट लिए. जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले ने 2-2 विकेट झटके. एक विकेट कप्तान बेन स्टोक्स को भी मिला. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/3-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/4-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कुलदीप यादव और अश्विन ने की शानदार गेंदबाजी

कुलदीप यादव और आर अश्विन ने पहले दिन गजब की गेंदबाजी की. पहले विकेट के लिए इंग्लैंड की टीम ने 64 रनों की साझेदारी कर एक मजबूत शुरुआत की थी. मगर इसके बाद भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और फिरकी में अंग्रेजों को फंसा लिया. पूरी इंग्लिश टीम 218 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत की तरफ से चाइना मैन कुलदीप यादव ने 5, आर अश्विन ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट चटकाये. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 79 रन जैक क्राउली ने बनाए.

दूसरी पारी में भी चला अश्विन की फिरकी का जादू

दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम फिर एक बार फिरकी में फंस गई. अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुये इंग्लैंड के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. वहीं कुलदीप ने दो और जडेजा ने एक विकेट लिया. तेज गेंदबाज बुमराह ने भी दो विकेट चटकाये. अपने 100वें टेस्ट में आर अश्विन ने 9 विकेट चटकाये. वहीं इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जो रूट ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाकर आउट हुए. बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके.

भारत की पिछले 12 साल में लगातार 17वीं सीरीज जीत

यह घरेलू मैदानों पर भारत की पिछले 12 साल में लगातार 17वीं सीरीज जीत है. घर में लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड पहले से भारतीय टीम के नाम है. ऑस्ट्रेलिया अपने घर में लगातार 10 सीरीज जीतकर दूसरे नंबर पर है. भारत को आखिरी बार होम कंडीशन्स में किसी टेस्ट सीरीज में हार का सामना 2012 में करना पड़ा था. उस समय इंग्लैंड ने भारत को भारत में 2-1 से हराया था. उसके बाद से भारतीय टीम अपने घर में कोई भी सीरीज नहीं गंवाई है और लगातार 17 बार मेहमानों को ढेर किया है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-pm-modi-will-inaugurate-the-light-house-project-tomorrow-corporation-officials-took-stock-of-the-preparations/">रांचीः

लाइट हाउस प्रोजेक्ट का पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, निगम अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

डेब्यू मैच में पडिक्कल ने की शानदार बल्लेबाजी

इस मैच में भारतीय टीम की ओर से देवदत्त पडि‍क्कल का डेब्यू हुआ है. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव देखने को मिले. इस मैच में पडिक्कल का डेब्यू हुआ, इस वजह से रजत पाटीदार बाहर हो गये, वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी की वजह से आकाश दीप भी टीम से बाहर हो गये. डेब्यू मैच में पडिक्कल ने 65 रनों की शानदार पारी खेली. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया है.

एंडरसन 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने पहली पारी में शुभमन गिल को बोल्ड किया. इसी के साथ उनके टेस्ट करियर में 699 विकेट पूरे हो गए. शनिवार को कुलदीप यादव का विकेट लेने के साथ ही एंडरसन अपने टेस्ट करियर के 700वां विकेट के आंकड़ें पर पहुंच गये. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बनें. स्पिनर्स में उनसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (708) और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) ने लिए हैं. इसे भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-bjp-made-pradeep-verma-its-candidate-from-jharkhand/">राज्यसभा

चुनावः झारखंड से बीजेपी ने प्रदीप वर्मा को बनाया उम्मीदवार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही