Search

 
 
 

भारत ने नॉर्दर्न सेक्टर के फॉरवर्ड एयरबेस पर एडवांस्ड हेरोन मार्क-2 ड्रोन तैनात किये

 
New Delhi : नॉर्दर्न सेक्टर के फॉरवर्ड एयरबेस पर भारत द्वारा एडवांस्ड हेरोन मार्क-2 ड्रोन(सैटेलाइट कम्युनिकेशन से लैस) तैनात किये जाने की खबर आयी है. बताया जाता है कि ये ड्रोन्स लॉन्ग रेंज मिसाइलों से दुश्मन पर हमला करने में सक्षम हैं. ये एक ही उड़ान में चीन-पाकिस्तान दोनों सीमाओं पर नजर रख सकते हैं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

श्रीनगर एयरबेस पर एडवांस्ड मिग-29 फाइटर जेट  तैनात

जान लें कि इससे एक दिन पहले भारतीय वायु सेना ने श्रीनगर एयरबेस पर एडवांस्ड मिग-29 फाइटर जेट के स्क्वाड्रन की तैनाती की है. ये मॉर्डन फीचर्स से लैस  हैं.  इनमें लंबी दूरी की एयर-टु-एयर मिसाइलें, नाइट विजन, एयर-टु-एयर रिफ्यूलिंग समेत कई नये  फीचर्स का समावेश किया गया है. ड्रोन स्क्वाड्रन के कमांडिग ऑफिसर विंग कमांडर पंकज राणा के अनुसार तैनात किये गये ड्रोन्स एक बार में 36 घंटे तक उड़ान भर सकते हैं. हेरोन मार्क-2 बहुत सक्षम ड्रोन है. बताया कि मॉर्डन एवियोनिक्स और इंजन की वजह से ड्रोन का ऑपरेशनल टाइम बढ़ा है.

हेरोन ड्रोन्स टारगेट की 24 घंटे निगरानी कर सकते हैं

हेरोन ड्रोन्स टारगेट की 24 घंटे निगरानी कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार ये किसी भी मौसम और किसी भी इलाके में अपने टारगेट को तबाह कर कर सकते हैं. ये फाइटर जेट्स की की मदद भी कर सकते हैं. वे टारगेट पर लेजर लाइट डालते हैं, जिससे फाइटर एयरक्राफ्ट टारगेट को पहचान कर उसपर हमला कर सकते हैं.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही