National News : दिल्ली पुलिस द्वारा गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े भारत-दुबई extortion रैकेट का खुलासा किया गया है. खबर है कि पुलिस ने गैंग के तीन मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के एक व्यवसायी के घर पर गोलीबारी की एक योजना नाकाम कर दी है.
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने UAE के एक नंबर से व्यवसायी को फोन किया और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. उन लोगों ने व्यवसायी से एक करोड़ रुपये की मांग की.
पुलिस ने जानकारी दी कि16 सितंबर को रात लगभग 8:15 बजे व्यवसायी प्रवीण जैन को तीन मिस्ड कॉल आये. इसके बाद रात लगभग 9:27 बजे उनके बेटे आयुष को UAE के एक मोबाइल नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का साथी बताया.
पुलिस के अनुसार कालर ने खुद को गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा बताते हुए 48 घंटे में पैसा नहीं देने पर गोलीबारी की धमकी दी थी. इस संबंध में रूप नगर थाने में 17 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गयी थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.