Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत-इंग्लैंड रांची टेस्टः जानें कहां है पार्किंग की व्यवस्था

Advertisement
Advertisement
Ranchi: 23 से 27 फरवरी तक रांची के जेएससीए में भारत-इंग्लैंड के बीच अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच होना है. इस दौरान वीआईपी और दर्शकों के गाड़ी पार्किग की व्यवस्था स्टेडियम के पास की गई है. इस दौरान जिला के बाहर से आने वाले गाड़ियों के लिए भी रूट ​निर्धारित किये गये हैं. जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा से आने वाले वाहन तुपुदाना रिंग रोड के रास्ते प्रोजेक्ट भवन - धुर्वा गोलचक्कर-संत थॉमस स्कूल होते हुए प्रभात तारा मैदान में पार्किग कर सकते हैं. कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा से आने वाली वाहन रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी, दलादीली, नयासराय के रास्ते तिरिल मोड़ स्थित पार्किंग में जा सकते हैं.  इसके अलावा नयासराय मोड - रिंग रोड-सैम्बो धुर्वा डैम होकर प्रभात तारा मैदान पार्किंग में भी जा सकते हैं. वीआईपी वाहन पास सभी वाहन शहीद मैदान, मौसीबाड़ी, तिरिल मोड होकर क्रिकेट स्टेडियम नार्थ गेट के बगल वाले वी०आई०पी० प्रवेश मार्ग से प्रवेश कर पार्किंग स्थल में जा सकेंगे. इसे पढ़ें- 126">https://lagatar.in/83-out-of-126-policemen-will-get-the-benefit-of-acp-and-macp-scheme/">126

में से 83 पुलिसकर्मियों को मिलेगा एसीपी और एमएसीपी योजना का लाभ
लाल पास युक्त वाहन क्रिकेट स्टेडियम के दक्षिण गेट से प्रवेश कर पार्किंग स्थल जा सकेंगे. मीडिया पास मीडिया पास युक्त सभी वाहन धुर्वा गोलचक्कर, धुर्वा बस स्टैंड होकर क्रिकेट स्टेडियम के दक्षिण गेट से प्रवेश कर पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे. सामान्य वाहन पार्किंग संत थॉमस स्कूल के पास प्रभात तारा मैदान मियां मार्केट तीन मुहाना के पास सतुआ बागान के पास जवाहर लाल स्टेडियम पार्किंग धुर्वा गोलचक्कर मैदान तिरिल मोड़ पार्किंग मैच के समाप्ति के बाद शालीमार बाजार-मौसीबाडी गोलचक्कर-एच.ई.सी. गेट-विस्सा चौक-हिनू चौक-राजेन्द्र चौक मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ सकती है. इसे देखते हुए वैकल्पिक मार्ग जारी किया गया है. रातु, मांडर, बान्हो क्षेत्र जाने हेतु पार्किंग स्थल तिरिल- कुटे नवाटोली से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर अपने गंतव्य क्षेत्र तक जा सकते हैं. नगड़ी, इंटकी, बेड़ो क्षेत्र जाने हेतु- पार्किंग स्थल से तिरिल कुटे नवाटोली से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर से नगड़ी होकर ईटकी, वेडो क्षेत्र जा सकते है. काके, पिठौरिया, ओरमांझी क्षेत्र जाने हेतु पार्किंग स्थल से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर सिलता चौक से अपने गंतव्य की तरफ जा सकते है. नागकुम, टाटीसिल्वे, सिल्ली, गुरी क्षेत्र जाने हेतु पार्किंग स्थल से प्रोजेक्ट भवन होते हुए तुपुदाना, रिंग रोड से नामकुम होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-will-not-be-able-to-attend-the-budget-session-court-rejects-the-petition/">हेमंत

सोरेन बजट सत्र में नहीं हो पाएंगे शामिल, कोर्ट ने खारिज की याचिका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही