Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत-इंग्लैंड टेस्ट : मैच से पहले दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना

Advertisement
Advertisement

23 से 27 फरवरी तक जेएससीए स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच होगा टेस्ट मैच

Ranchi : 23 से 27 फरवरी तक रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मुकाबला खेला जाना है. भारत 2-1 की लीड के साथ इंग्लैंड पर दबाव बनाए हुए है. मुकाबले के लिए दोनों टीमें मंगलवार को रांची पहुंचीं. बुधवार को दोनों टीमों ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया. भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों ने बारी-बारी से ओवल ग्राउंड में नेट में प्रैक्टिस करती दिखी. इंग्लैंड ने सुबह में 3 घंटे तक अभ्यास किया. वहीं भारतीय टीम ने दोपहर में प्रैक्टिस किया. इस दौरान जेएससीए के ओवल मैदान में बने प्रैक्टिस नेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने पसीना बहाया. वहीं मुख्य मैदान में वार्मअप, फील्डिंग और कैच प्रैक्टिस भी किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/8-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

रोहित, शुभमन, यशस्वी ने नेट में बिताया अधिक समय

अभ्यास सत्र के पहले दिन नेट में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डिकल ने नेट में सबसे अधिक समय बिताया. रोहित शर्मा और शुभमन ने भातरीय टीम के प्रमुख गेंदबाजों को नेट में खेला. वहीं कुछ खिलाड़ियों को नेट में लोकल गेंदबाज भी प्रैक्टिस कराते रहे. इस दौरान राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से ऑर्ब्जव करते रहे. वहीं खामियों को दूर करने के भी निर्देश देते रहे. शुभमन और यशस्वी नेट में लंबे लंबे शॉट लगाने की प्रैक्टिस भी करते रहे.

सिराज, मुकेश, जडेजा, अश्विन ने भी बहाया पसीना

नेट प्रैक्टिस के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने भी जमकर गेंदबाजी की. मो. सिराज ने सबसे देर तक रोहित और शुभमन गिल को गेंदबाजी की. वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के सामने रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने भी गेंदबाजी की. स्पिनरों पर तेज शॉट खेलने की कोशिश भी खिलाड़ी करते रहे. वहीं मुकेश कुमार गेंदबाजी में वेरिएशन लाने का प्रैक्टिस करते दिखे. इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी काफी लंबे समय तक गेंदबाजी का अभ्यास किया. इसे भी पढ़ें : घूसखोर-बैलेट">https://lagatar.in/briber-ballot-thief-is-the-new-name-of-bjp-supriyo-bhattacharya/">घूसखोर-बैलेट

चोर भाजपा का नया नाम : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही