Search

 
 
 

रांची में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच 23 फरवरी को, शुक्रवार से होगी टिकटों की बिक्री

 
Ranchi: राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में 23 से 27 फरवरी तक भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट खेला जाएगा. जिसके लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुक्रवार (16 फरवरी) से शुरू हो रही है. खेल प्रशंसक दोपहर 12 बजे से पेटीएम ऐप और Insider.in पर टिकट ले सकते हैं. जबकि टिकटों की ऑफलाइन बिक्री 20 फरवरी से शुरू होगी. ऑनलाइन खरीदे गए टिकट 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से स्टेडियम के पश्चिमी गेट पर जाकर भौतिक रूप में लेना होगा. मैच के दिन स्टेडियम में प्रवेश के लिए भौतिक रूप से टिकट अनिवार्य होगा. एक व्यक्ति अधिकतम 6 टिकट खरीद सकता है और काउंटर से टिकट लेते समय उसी व्यक्ति का फोटो पहचान पत्र जरूरी है...जिसने टिकट बुक किया है. इसे पढ़ें- ">https://lagatar.in/maharashtra-speaker-declares-ajit-pawar-group-as-real-ncp-disqualification-petitions-of-both-groups-rejected/">

 महाराष्ट्र :  विस अध्यक्ष ने अजित पवार समूह को असली राकांपा करार दिया, दोनों समूहों की अयोग्यता याचिकाएं खारिज  
वहीं ऑफलाइन टिकट पश्चिमी गेट पर बने टिकट काउंटर पर 20 से 22 फरवरी तक सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक उपलब्ध होंगे. जिसमें चार काउंटर चालू होंगे. 23 से 27 फरवरी तक मैच के दौरान भी प्रशंसक टिकट ले सकते हैं. टिकटों की खरीद के एक काउंटर चालू होगा.

टिकटों की कीमत

ए विंग लोअर : 400 रुपये प्रतिदिन ए विंग लोअर टियर : 400 रुपये प्रतिदिन बी विंग : 500 रुपये प्रतिदिन सी विंग लोअर टियर : 400 रुपये प्रतिदिन डी विंग लोअर टियर : 400 रुपये प्रतिदिन अमिताभ चौधरी पवेलियन : 700 रुपये प्रतिदिन प्रेसिडेंट एंक्लोजर : 2000 रुपये प्रतिदिन हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक : 1500 रुपये प्रतिदिन कॉरपोरेट लाउंज : 1200 रुपये प्रतिदिन एमएस धोनी पवेलियन लक्जरी : 2500 रुपये प्रतिदिन हॉस्पिटैलिटी के साथ इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-leaves-for-delhi-from-doha-said-relations-with-qatar-are-continuously-getting-stronger-meeting-with-the-emir-was-wonderful/">पीएम

मोदी दोहा से दिल्ली रवाना, कहा, कतर से संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं…अमीर के साथ मुलाकात अद्भुत रही 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही