Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत ने कनाडाई राजनयिक को निष्कासित किया, पांच दिनों में भारत छोड़ने को कहा

Advertisement
Advertisement
NewDelhi :  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया था.  इस आरोप के बाद कनाडा ने भारत के एक शीर्ष डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया था. कनाडा के इस फैसले के कुछ ही घंटे बाद मंगलवार को भारत ने भी एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया. संबंधित राजनयिक को अगले पांच दिनों के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है.  इससे पहले विदेश मंत्रालय ने भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैके को तलब किया और कनाडा के राजनयिक को निष्कासित करने की जानकारी दी.  विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में कनाडा के राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी के बाद यह फैसला लिया है. (पढ़ें, पुरानी">https://lagatar.in/saying-goodbye-to-the-old-parliament-pm-modi-reached-the-new-parliament-building-on-foot/">पुरानी

संसद को अलविदा कह पैदल मार्च कर नये संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी)

विदेश मंत्रालय ने ट्रूडो के सभी आरोपों को खारिज किया

इससे पहले भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के सभी आरोपों को ‘‘बेतुका’’ और ‘‘बेबुनियाद’’ बताकर सिरे से खारिज कर दिया था. विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं. आगे कहा कि हम कानून के शासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता वाले एक लोकतांत्रिक राजनीतिक देश हैं. इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश करते हैं, जिन्हें कनाडा में आश्रय दिया गया है. जो भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/now-the-old-parliament-will-be-known-as-samvidhan-sadan-pm-modi/">पीएम

मोदी का सुझाव, पुरानी संसद को ‘संविधान सदन’ के नाम से जाना जाये

भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ तत्काल और प्रभावी कानूनी कार्रवाई करें

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि इस मामले पर कनाडाई सरकार की निष्क्रियता लंबे समय से चिंता का विषय रही है. कनाडा की राजनीतिक हस्तियों का ऐसे तत्वों के प्रति खुले तौर पर सहानुभूति जाहिर करना गहरी चिंता का विषय है. कनाडा में हत्या, मानव तस्करी और संगठित अपराध सहित कई अवैध गतिविधियों को दी गयी जगह कोई नयी बात नहीं है. आगे कहा कि हम भारत सरकार को ऐसे घटनाक्रम से जोड़ने की किसी भी कोशिश को खारिज करते हैं. विदेश मंत्रालय ने कनाडा सरकार से भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ तत्काल और प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़ें : इंटर">https://lagatar.in/inter-district-football-competition-final-match-between-godda-and-jamshedpur-at-ranka-high-school/">इंटर

डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल प्रतियोगिता : रंका हाई स्कूल में गोड्डा व जमशेदपुर के बीच फाइनल मैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही