Search

 
 
 

‘इंडिया’ के पास विकास के लिए ना कोई सोच ना ही रोडमैप : सुदेश

 
आजसू पार्टी के हजारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में पार्टी सुप्रीमो ने कांग्रेस व झामुमो पर साधा निशाना जातीय ध्रुवीकरण की राजनीति झामुमो-कांग्रेस की प्राथमिकता भाजपा प्रत्याशी के लिए मिल कर काम करने की अपील की Hazaribagh : कांग्रेस-झामुमो गठबंधन का कोई आधार नहीं है. जातीय ध्रुवीकरण इनकी प्राथमिकता है. इस गठबंधन ने समाज को ठगने का काम किया है, जबकि एनडीए राज्य और राष्ट्र हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है. उक्त बातें आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने शनिवार को कही. वह जिले के हरनगंज स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आजसू पार्टी के हजारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत और भरोसेमंद चेहरा है. वहीं ‘इंडिया’ गठबंधन के पास न ही कोई चेहरा है न देश के लिए कोई संकल्प. देश और देश के विकास के लिए इनके पास कोई सोच, कोई रोडमैप नहीं है. उन्होंने अपील की कि हजारीबाग में भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी मिल कर काम करें. सम्मेलन के बाद सिंदूर स्थित महेंद्र कॉलोनी में सुदेश कुमार महतो ने सदर प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए हर समय कार्य करेगा. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjp-mp-did-not-raise-voice-in-parliament-for-mica-industry-vinod-singh/">भाजपा

सांसद ने माइका उद्योग के लिए संसद में नहीं उठायी आवाज : विनोद सिंह

पिछले 10 सालों में हुए रिकॉर्ड काम : सीपी चौधरी

गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी सह पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि 400 पार का नारा सिर्फ एनडीए का संकल्प नहीं, अपितु जन-जन का नारा बन चुका है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में देश के विकास के लिए रिकॉर्ड काम किये गये हैं. आजसू पार्टी के इस सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में नेता नहीं, बल्कि सेवक बनकर कार्य किया है और आगे भी पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता का सेवक बनकर कार्य करुंगा. इस मौके पर हजारीबाग निवासी युवा उद्यमी अनुराग मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

सम्मेलन में ये रहे मौजूद

आजसू पार्टी के सम्मेलन में मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, गोड्डा लोकसभा प्रभारी खालिद खलील, केंद्रीय सचिव अशोक नाग, केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विस प्रभारी रोशनलाल चौधरी, मांडू विस प्रभारी तिवारी महतो, केंद्रीय प्रवक्ता सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी विकास राणा, हजारीबाग लोकसभा प्रभारी विजय साहू, हजारीबाग लोकसभा प्रभारी परमेश्वर महतो, रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, सतीश सिन्हा, बरही विस प्रभारी राजसिंह चौहान, बरकट्ठा विस प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता, नमन कुमार ठाकुर, रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह, संतोष सहाय, गुड्डू यादव, सिद्धार्थ शंकर राय के अलावा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमेटी सदस्य, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं लोकसभा क्षेत्र की सभी इकाइयों के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, पंचायत एवं ग्राम प्रभारी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें-CSDS">https://lagatar.in/csds-survey-report-exposed-modi-government-congress/">CSDS

की सर्वे रिपोर्ट ने मोदी सरकार की पोल खोल दी- कांग्रेस

इन्होंने थामा आजसू पार्टी का दामन

कुजू पूर्वी पंचायत समिति रेखा देवी, उपमुखिया नीलू देवी,पूनम सिंह, अनिता पाठक, बनासो पंचायत से करण यादव, मुकुल साव, राजकुमार यादव, गोपाल साव और केंद्रीय सचिव नमन ठाकुर के नेतृत्व में दीपक कुमार, निखिल कुमार, हरिनंदन कुमार, सूरज कुमार, अर्जुन कुमार, अमरदीप, साजिद अंसारी, मिनहाज अंसारी, वसीम अंसारी, सलमान अंसारी, राहुल कुमार, सूरज कुमार, साजिद अंसारी, मिनहाज अंसारी, वसीम अंसारी, सलमान अंसारी, शाहिद अंसारी, वसीम अंसारी, अजधानी अंसारी, सोनू अंसारी, राहुल अंसारी, समीर अंसारी, नियम अंसारी, मसूद अंसारी, अमरदीप कुमार, सूरज कुमार, पंकज कुमार, अर्जुन कुमार समेत कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने आजसू पार्टी का दामन थामा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही