Search

 
 
 

भारत विभिन्न संप्रदाय व धर्मों का देश है : संजय यादव

 
Chandwa, Latehar:  युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव संजय यादव ने चंदवा के तिलैयाटांड़ में अपने मुस्लिम मित्र के आवासीय परिसर में शुक्रवार शाम दावत ए इफ्तार में शामिल हुए. उन्होने कहा कि भारत विभिन्न संप्रदाय व धर्मों का देश है. यहां भिन्न-भिन्न प्रकार के पर्व त्योहार मनाये जाते हैं. भिन्नता में एकता ही भारत देश को महान बनाता है. यहां सभी धर्म के लोग एक दूसरे को सम्मान करते हैं. राजद नेता संजय यादव ने कहा कि रमजान पर्व देश को शांति का संदेश देता है. गिला शिकवा मिटाकर आपसी भाईचारे को बढ़ाता है. सभी को हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुए नेकी की राहों पर चलना चाहिए. भारत देश को विश्व का सबसे श्रेष्ठ देश बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां गंगा-जमुनी तहजीब का पालन कर हिंदू मुसलमान एक साथ रहते हैं. यह विश्व में भारत देश को औरों से अलग बनाता है. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-a-dry-tree-that-fell-on-the-ground-suddenly-stood-up-people-are-believing-it-to-be-a-divine-miracle/">बोकारो

: जमीन पर गिरा सूखा पेड़ अचानक खड़ा हुआ, लोग मान रहे दैवीय चमत्कार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही