Search

 
 
 

भारत विविधता में एकता वाला देश है : आशीष नाथ शाहदेव

 
Latehar: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पोचरा में लाल आशीष नाथ शाहदेव को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन इंतजामिया कमेटी ने किया था. कमेटी के द्वारा शाहदेव को पगड़ी व अंगवस्त्र भेंट किया गया. मौके पर संबोधित करते हुए शाहदेव ने कहा कि भारत विविधता में एकता वाला देश है. यहां सभी धर्म व पंत के लोग एक साथ रहते हैं. सभी एक दूसरे के पर्व व त्यौहार में शरीक होते हैं. मौके पर जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने कहा कि पोचरा ग्राम प्रारंभ से ही सामाजिक सौहार्द की मिशाल पेश करता रहा है. उन्होंने आपसी भाइचारा के साथ हर पर्व व त्यौहार मनाने की अपील की. मौके पर मुखिया रामजी सिंह, रामेश्वर सिंह, अनूप कुमार, मो हाजी जनाब, इस्लाम अंसारी, रकीम अंसारी, हेदायतुल्लाह अंसारी व इदरीश अंसारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– साउथ">https://lagatar.in/south-african-cricketer-david-millers-close-friend-dies-emotional-note-written-for-the-girl-from-ranchi/">साउथ

अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर की करीबी का निधन, रांची से बच्ची के लिए लिखा इमोशनल नोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही