Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम देश को एक करने की यात्रा है : कांग्रेस

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुरूआत हो गयी है. यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में रांची में भी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकाली गयी. यह यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से होकर शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक होते हुए शहीद स्मारक पहुंची. इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह चरम पर देखा गया. कांग्रेसी कार्यकर्ता कह रहे थे कि यह देश को एक करने की यात्रा है. पदयात्रा में नफरत मिटाओ-प्यार बांटो, संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग बंद करो, महंगाई कम करो, जैसे नारे लग रहे थे. भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान कांग्रेसजनों द्वारा शहीद स्थल पर माल्यार्पण भी किया गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह यात्रा इतिहास लिखेगी. यह एकता की शक्ति दिखाने, कदम से कदम मिलाने और सपनों का भारत बनाने के लिए है. यह पूरे देश की यात्रा है. भारत को एकजुट करने के लिए यह यात्रा काफी लाभदायक साबित होगी.

सामाजिक धुर्वीकरण लोकतंत्र के लिए खतरनाक – बंधु तिर्की

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा शासन में आज जाति, कपड़े, खाने के नाम पर जो सामाजिक धुर्वीकरण हो रहा है, वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. ऐसे में जरूरत है भारत को जोड़ने की. यह बीड़ा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उठाया है. इसे भी पढ़ें–बकोरिया">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-team-reached-palamu-to-investigate-will-file-chargesheet-soon/">बकोरिया

कांड : जांच करने सीबीआई की टीम पहुंची पलामू, जल्द दायर करेगी चार्जशीट

महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी के कारण आर्थिक चुनौतियां बनी हैं - बन्ना गुप्ता 

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के पीछे एक बड़ी सोच राहुल गांधी की है. आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी के कारण आर्थिक चुनौतियां बनी हैं, उससे देश विभाजन की तरफ बढ़ रहा है. ऐसे में जरूरी है कि भारत को जोड़ा जाए.

बुधवार से शुरू हुई है भारत जोड़ो कार्यक्रम

कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश, रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल थे. बता दें कि सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यह यात्रा करीब 3,500 किलोमीटर लंबी होगी. यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी. इसे भी पढ़ें– सात">https://lagatar.in/governor-returned-from-delhi-after-seven-days-did-not-talk-to-the-media/">सात

दिनों बाद दिल्ली से लौटे राज्यपाल, मीडिया से नहीं की बात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही