Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
Bokaro : कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है. बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा के नेतृत्व में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा महावीर चौक चास से लेकर सिद्धू कानू चौक आईटीआई मोड तक निकाली गयी. भारत जोड़ो यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और बोकारो-चास के जनता शामिल हुए. सभी कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-police-encounter-with-the-squad-of-naxalite-misir-besra-a-reward-of-one-crore-in-chaibasa-demolished-the-bunker/">BREAKING

: चाईबासा में एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, बंकर को किया ध्वस्त

यात्रा के जरिये लोगों को अमन चैन का संदेश दे रही है कांग्रेस-उपाध्यक्ष 

सुशील कुमार झा ने कहा कि देश के अंदर कुछ नफरती पार्टी के नेता देश में अमन चैन भाईचारा को समाप्त करने में लगे हैं. कांग्रेस पार्टी वैसे लोगों को बेनकाब करने और उनके गलत मंसूबों को विफल करने के लिए पूरे भारत के गांव और कस्बों में भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के कार्यकर्ता निकाल रही है. इस यात्रा के जरिये कांग्रेस लोगों को अमन चैन का संदेश दे रही है. उन्होंने कहा की हम सब मिलकर देश में वैसे नफरत फैलाने वाले पार्टी के नेताओं को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे. तभी हम संपूर्ण विकास एवं सशक्त एवं मजबूत देश का निर्माण कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-state-rural-road-development-authority-jsrrda-chief-engineer-jai-prakash-singh-accused-of-irregularities-a-representation-sent-to-the-chief-secretary/">झारखंड

राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (JSRRDA) के मुख्य अभियंता जय प्रकाश सिंह पर अनियमितता का आरोप, मुख्य सचिव को भेजा रिप्रेजेंटेशन

भारत जोड़ो यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में जवाहरलाल महथा, महावीर सिंह चौधरी, नारायण सिंह चौधरी, अजीत सिंह चौधरी, जुबिल , साधु शरण गोप, अहमद मुस्लिम अंसारी ,देवेंद्र नाथ चौबे, नागेंद्र चौधरी ,मंटू प्रिया, बिरंचि माहथा, भरत ओझा, किशोर रावत, तापस ओझा, मोहतिन खान, राजेश मिश्रा, अजीत कुमार ,महतो राजकुमार चौरसिया , अरविंद राय, बनवाली झा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-on-september-9-two-bhojpuri-artists-will-spread-magic-hari-kirtan-will-be-of-48-hours/">बोकारो

: 9 सितंबर को दो भोजपुरी कलाकार बिखेरेंगे जादू, 48 घंटे का होगा हरि कीर्तन

कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

बता दें कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 3600 km भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है. जो 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जायेगी. यह भारत जोड़ो यात्रा लगभग 5 महीने तक चलेगी. जिसकी शुरूआत आज बुधवार को तमिलनाडु से शुरू की गयी. यात्रा दो चरणों में होगी. राहुल गांधी आज यात्रा शुरू करने से पहले श्रीपेरुमबुदुर में राजीव गांधी मेमोरियल पहुंचे. जहां उन्होंने प्रार्थना सभा में भाग ली. इसके बाद वे कन्याकुमारी गये. कन्याकुमारी से कश्मीर तक में कांग्रेस के कार्यकर्ता पैदल चलेंगे. इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/punjab-government-in-financial-crisis-no-money-to-pay-salaries-to-employees-need-1-thousand-crore-loan-from-rbi/">पंजाब

सरकार आर्थिक संकट में, कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं! RBI से 1 हजार करोड़ उधार चाहिए
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही