Search

 
 
 

पेनाल्टी शूटआउट में हारा भारत, जर्मनी ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

 
Ranchi :    एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के बेहद रोमांचक मुकाबले में मेजबान भारत को जर्मनी ने हराया. निर्धारित समय तक 2- 2 के बराबरी के बाद शूटआउट हुआ. शूटआउट के बराबरी के बाद सडन डेथ में जर्मनी ने भारत को 4-3 से मात दी. भारत को हराने के बाद जर्मनी ने पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया. भारत शुक्रवार को जापान से 3-4 स्थान के लिए भिड़ेगा. जीतने वाली टीम पेरिस के लिए क्वालीफाई करेगी.

भारत और जर्मनी के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया 

भारत और जर्मनी के बीच आज दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. भारत ने 15 वें मिनट में गोल कर 1-0 की लीड बनाई. भारत के लिए दीपिका ने पेनाल्टी को गोल में बदला. इसके बाद भारत ने एक के बाद एक प्रहार किए जिसे जर्मनी ने रोक लिया. जर्मनी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 27 वें मिनट में भारत की डिफेंस को भेदकर गोल किया. जर्मनी के लिए चार्लोट स्टेपनॉर्स्ट ने फील्ड गोल किया. मुकाबले में दोनो एक दूसरे पर हावी रहे. जर्मनी ने 57 वें मिनट में एक ओर गोल दागकर 2-1 से बढ़त ली. जर्मनी के दूसरा गोल भी चार्लोट स्टेपनॉर्स्ट ने किया. भारत ने वापसी करते हुए 59 वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया. भारत के लिए इशिका चौधरी ने गोल किया।ॉ.

सडन डेथ में हारा भारत

2-2 की बराबरी के बाद शूटआउट खेला गया. दोनों टीम को शूटआउट से गोल करने के पांच-पांच मौके दिए गये. इसमें पहले जर्मनी की लीनिया को मौका मिला, लेकिन गोलकीपर सविता गेंद को रोकने में कामयाब रही.  हालांकि शूटआउट भी नाकाम रहा. 3-3 की बराबरी से शूटआउट भी ड्रा रहा.  इसके बाद सडन डेथ में गोल दागने उतरी भारत की सोनिका गोल करने में असफल रही.  जबकि यूएसए की लिसा नाल्टी ने गोल कर जर्मनी को 4-3 से जीत दिला दी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही