Search

 
 
 

ऑस्‍ट्रेलिया की बी टीम से हारा भारत, संघर्ष करते नजर आए भारतीय बल्‍लेबाज

 
Perth : भारत को बल्लेबाजों की नाकामी के कारण टी-20 विश्व कप के दूसरे अभ्यास मैच में गुरुवार को यहां पश्चिम आस्ट्रेलिया से 36 रन से हार का सामना करना पड़ा. पूर्व विश्व चैंपियन भारतीय टीम 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना पाई. डी आर्सी शॉर्ट ने 38 गेंदों में 52 रन बनाए और निक हॉब्सन ने 41 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, जिससे पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 168 रन बनाए. भारत की ओर से आर अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहे. अश्‍व‍िन ने एक ओवर में तीन विकेट लिए. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीन ओवर गेंदबाजी की. जबकि हर्षल पटेल ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए. इसे भी पढ़ें :  बीए-">https://lagatar.in/doing-ba-ma-will-not-give-job-skill-is-necessary-governor/">बीए-

एमए करने से नहीं मिलेगी नौकरी, हुनर जरूरी : राज्यपाल

संघर्ष करते नजर आए भारतीय बल्‍लेबाज

वाका की तेज पिच पर भारतीय बल्‍लेबाज संघर्ष करते नजर आए. कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने 45 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली. राहुल के अलावे कोई भी बल्‍लेबाज कमाल नहीं दिखा सका. राहुल के साथ ऋषभ पंत ने पारी का आगाज किया लेकिन वह केवल नौ रन ही बना पाए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे दीपक हुड्डा नौ गेंदों पर केवल छह रन ही बना सके. हार्दिक पंड्या ने दो छक्के जड़कर अच्‍छी शुरुआत की, लेकिन वह 9 गेंदों पर 17 रन बनाकर वह भी पवेलियन लौट गए. भारतीय टीम के फिनिशर दिनेश कार्तिक भी संघर्ष करते नजर आए. कार्तिक 14 गेंदों पर 10 रन ही बना सके. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई पिचों की तेजी और उछाल से सामंजस्य बिठाने के लिए पिछले कुछ दिनों से पर्थ में अभ्यास कर रही है. पहला अभ्‍यास मैच भारत ने जीता था. मगर दूसरे में हार का सामना करना पड़ा. टीम अब ब्रिसबेन जाएगी जहां वह 17 और 19 अक्टूबर को क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी. टी-20 विश्वकप में भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-counterattack-your-plan-is-not-like-jan-ashirwad-yatra-your-government-your-door-program/">झामुमो

का पलटवार : जन आशीर्वाद यात्रा की तरह नहीं है आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही