Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोमांचक मुकाबले में यूएसए से हारा भारत

Advertisement
Advertisement

मेजबान टीम की लड़कियों ने मौके तो कई बनाए, लेकिन गोल में बदल नहीं बदल पाईं

Shubham Kishore Ranchi: एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले में शनिवार को भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अपने पहले मुकाबले में भारत को यूएसए के हाथों 1-0 गोल से मात मिली. मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन जीत अंतत: अमेरिकी लड़कियों ने अपनी झोली में डाल ली. मुकाबले के पहले क्वार्टर में यूएसए की टीम पर भारत की बेटियां हावी रहीं. यूएसए ने एक के बाद एक कई प्रहार किए. लेकिन भारतीय कप्तान सविता पुनिया ने सभी प्रहारों को विफल किया. मुकाबले के दूसरे क्वार्टर में यूएसए की टीम ने भारत के डिफेंस को भेदने में सफलता पाई. 16 वें मिनट में अबिगेल तमेर ने फील्ड गोल कर यूएसए को 1-0 की लीड दिलाई. भारत ने जवाब में कई प्रहार किए. लेकिन उन्हें गोल में बदल नहीं पाए. मुकाबले के अंतिम मिनट तक दोनों टीमों ने लगातार प्रयास किए, लेकिन गोल करने में असफल रहें. प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब यूएसए की कप्तान गोलकीपर अमांडा गोलिनी को मिला . भारत और यूएसए के मुकाबले से पहले झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह मौजूद थे. एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के पहले दिन मैदान के अंदर दर्शक तो दिखे, लेकिन कुछ सीटें खाली भी दिखीं. भारत के मुकाबले तक स्टेडियम में 90 फीसदी सीट भरी रही. भारत के मुकाबले से पहले शानदार आतिशबाजी ने सभी को कैमरा निकालने पर मजबूर कर दिया. वहीं हॉफ टाइम के दौरान नागपुरी गानों पर दर्शक खूब थिरकते नजर आए. हालांकि भारत की हार के बाद लोगों में मायूसी दिखी. मैच समाप्त होने के पहले ही दर्शक लौटने लगे थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही