Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत कार्बन न्यूट्रल की ओर अग्रसर, लक्ष्य जल्द होगा पूरा- राकेश कुमार राय

Advertisement
Advertisement
Ranchi : भारत अब कार्बन न्यूट्रल की ओर अग्रसर है. इसका लक्ष्य जल्द पूरा होगा. ऐसे में जरूरी है कि उर्जा दक्षता के साथ संरक्षण पर बल दिया जाये. इसके लिये एनर्जी एफिसिऐंसी प्रोग्राम शुरू किया गया है. जिसमें छह जोन देश भर में है. झारखंड भी इसका हिस्सा है. नेशनल ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिऐंसी के सचिव राकेश कुमार राय ने यह बातें कही. वे होटल रेडिसन ब्लू में ज्रेडा की ओर से आयोजित स्टेकहोर्ल्डस वर्कशॉप को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि देश में ऊर्जा की खपत बढ़ रही है. इसमें प्रतिदिन वृद्धि दर्ज की जा रही है. ऐसे में जरूरी है कि ऊर्जा संरक्षण की ओर कदम बढ़ाया जाए. उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण में एक-एक व्यक्ति का योगदान होना चाहिये. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/jharkhand-news-ranchi-news-raf-and-district-force-personnel-did-flag-march-in-the-most-sensitive-areas/">रांची

के अति संवेदनशील इलाकों में रैफ और जिला बल के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

बिजली खरीदने में 400 करोड़ खर्च, लेकिन राजस्व वसूली कम- केके वर्मा

  स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए ज्रेडा निदेशक केके वर्मा ने कहा कि वर्तमान में ऊर्जा सरंक्षण पर अधिक बल दिया जा रहा है. राज्य में बिजली खरीदने में करीब 400 करोड रुपए खर्च आ रहा है, जबकि बिजली बिल के नाम पर राजस्व की वसूली काफी कम हो रही है. विभाग ऊर्जा खरीद कर वितरित तो कर देता है, लेकिन राजस्व की वसूली करने में उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में यह जरूरी है कि ऊर्जा संरक्षण को घरेलू से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ावा दिया जाए. केके वर्मा ने कहा कि उर्जा के क्षेत्र में राज्य सरकार ने ईसीडीसी कोड को सहमति दे दी है. एजेंसी PWC के आइडिया पर राज्य इंपावर कमेटी ने भी सहमति दी है. इसे भी पढ़ें - काशी">https://lagatar.in/at-manikarnika-ghat-in-kashi-city-brides-danced-amidst-pyres-worshiped-baba-masan/">काशी

के मणिकर्णिका घाट पर आधी रात चिताओं के बीच नगर वधुओं ने नृत्य किया, बाबा मसान की पूजा की

ऊर्जा दक्षता और संरक्षण पर चरणबद्ध तरीके से होगा काम- कुलभूषण

  वहीं पीडब्लयूसी के निदेशक कुलभूषण कुमार ने बताया कि छह जोनों में ऊर्जा दक्षता और संरक्षण पर अलग-अलग चरणों में काम किया जायेगा. जिससे काम और वृहत होता जायेगा. इसे भी पढ़ें - 2">https://lagatar.in/jharkhand-news-ranchi-news-after-2-years-the-procession-of-ram-navami-will-come-out-on-sunday-there-will-be-flower-showers-by-helicopter/">2

साल बाद रविवार को निकलेगी रामनवमी की शोभायात्रा, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही