Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में भारत- न्यूजीलैंड टी 20 मुकाबला : मंगलवार से टिकटों की ऑफलाइन बिक्री, अधिकतम दो टिकट मिलेगा

Ranchi : राजधानी के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 27 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला होगा. टिकटों की बिक्री के लिए जेएससीए ने पूरी व्यवस्था मुकम्मल कर ली है. मंगलवार से ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो रही है, जो 26 जनवरी तक चलेगी. टिकट की बिक्री जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, धुर्वा के पश्चिमी गेट के पास समर्पित बॉक्स ऑफिस में होगी. सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, फिर दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक टिकट की बिक्री होगी. प्रत्येक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट खरीद सकता है. टिकट लेने के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा. सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपये का है.
  • विंग ए अपर टियर 1000 रुपये
  • लोअर टियर 1300 रुपये
विंग बी 
  • अपर टियर 1400 रुपये
  • लोअर टियर 1800 रुपसे
विंग सी
  • अपर टियर 1000 रुपये
  • लोअर टियर 1300 रुपये
विंग डी
  • स्पाइस बॉक्स 1600 रुपये
  • लोअर टियर 1700 रुपये
एमएस धौनी पवेलियन
  • लक्जरी पैरियर-इस्ट 6000 रुपये
  • अमिताभ चौधरी पवेलियन प्रीमियम टैरेस 2200 रुपये
  • हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 5500 रुपये (हॉस्पिटलिटी के साथ)
  • कॉरपोरेट बॉक्स 4500 रुपये (हॉस्पिटलिटी के साथ)
  • कॉरपोरेट लांज 8000 रुपये (हॉस्पिटलिटी के साथ)
  • प्रेसिडेंट इन्क्लोजर 10 हजार (हॉस्पिटलिटी के साथ)

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही